ePaper

अक्षय का दमदार लुक, ''रुस्‍तम'' का फर्स्‍टलुक जारी

Updated at : 25 Feb 2016 12:27 PM (IST)
विज्ञापन
अक्षय का दमदार लुक, ''रुस्‍तम'' का फर्स्‍टलुक जारी

बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता अक्षय कुमार एकबार फिर धमाकेदार वापसी करने को तैयार हैं. उनकी आगामी फिल्‍म ‘रुस्‍तम’ का फर्स्‍टलुक रिलीज हो गया है. इस पोस्‍टर में वे एक नौसेना अधिकारी के रुप में नजर आ रहे हैं. अक्षय ने खुद ट्वीट कर इस पोस्‍टर को अपने फैंस के लिए शेयर किया है. उन्होंने लिखा […]

विज्ञापन

बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता अक्षय कुमार एकबार फिर धमाकेदार वापसी करने को तैयार हैं. उनकी आगामी फिल्‍म ‘रुस्‍तम’ का फर्स्‍टलुक रिलीज हो गया है. इस पोस्‍टर में वे एक नौसेना अधिकारी के रुप में नजर आ रहे हैं. अक्षय ने खुद ट्वीट कर इस पोस्‍टर को अपने फैंस के लिए शेयर किया है.

उन्होंने लिखा कि,’ सजा-धजा ऑफिसर, परिवार को समर्पित, अपने सम्मान की लड़ाई लड़ता हुआ, पता है वह कौन है वो? रुस्तम. इसके बारें में 12 अगस्‍त को जानिये.’ इस फिल्‍म में अक्षय एकबार फिर अपने दमदार अभिनय से दर्शकों को हैरान करनेवाले हैं. ‘रुस्‍तम’ एक थ्रिलर फिल्‍म होगी जिसमें इलियाना डी क्रूज भी मुख्‍य भूमिका में हैं.

वास्‍तविक कहानी पर आधारित इस फिल्‍म को टीनू सुरेश देसाई डायरेक्‍ट कर रहे हैं. हाल ही में अक्षय ने अपनी पिछली फिल्‍म ‘एयरलिफ्ट’ से दर्शकों को हैरान किया था. इस फिल्‍म के लिए अक्षय ने दर्शकों के साथ-साथ समीक्षकों से भी खूब तारीफें बटोरी थी. फिल्‍म में निमरत कौर भी मुख्‍य भूमिका में थी. यह फिल्‍म भी सच्‍ची घटना पर आधारित थी.

अक्षय एक ऐसे अभिनेता हैं जो अपने फैंस के लिए हमेशा ही कुछ नया पेश करना चाहते हैं. लगता है इस साल अक्षय ने अपने फैंस को एक के बाद एक एक्‍शन फिल्‍में पेश करने की ठान ली है. अब देखना दिलचस्‍प होगा कि दर्शक अक्षय की इस फिल्‍म को कैसा रिस्‍पांस देते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola