गोवा में बिपाशा ने कुछ ऐसे मनाया करण का बर्थडे, देखें वीडियो
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Feb 2016 12:08 PM
बॉलीवुड अभिनेता करण सिंह ग्रोवर ने अपना 34वां जन्मदिन गोवा में मनाया. इस खास मौके पर उनके साथ उनकी लेडीलव बिपाशा बसु भी मौजूद थी. करण-बिपाशा के एक खास दोस्त ने गोवा में पार्टी का आयोजन किया था. बिपाशा ने खुद इंस्टाग्राम पर कुछ तसवीरें शेयर की है. दोनों इस पल को खासा इंज्वॉय करते […]
बॉलीवुड अभिनेता करण सिंह ग्रोवर ने अपना 34वां जन्मदिन गोवा में मनाया. इस खास मौके पर उनके साथ उनकी लेडीलव बिपाशा बसु भी मौजूद थी. करण-बिपाशा के एक खास दोस्त ने गोवा में पार्टी का आयोजन किया था. बिपाशा ने खुद इंस्टाग्राम पर कुछ तसवीरें शेयर की है. दोनों इस पल को खासा इंज्वॉय करते नजर आ रहे हैं.
इन तसवीरों को देखकर इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि दोनों एकदूसरे के बेहद करीब है. तसवीरों में दोनों एकदूसरे के साथ कंफरटेबल नजर आ रहे हैं और बेहद खुश भी दिखाई दे रहे हैं. दोनों ने वर्ष 2015 में फिल्म ‘अलोन’ में काम किया था. इसके बाद से ही दोनों के रिलेशनशिप की खबरें आ रही थी. हालांकि दोनों ने मीडिया के सामने इसे स्वीकारा नहीं है लेकिन दोनों की नजदीकियों से साफ जाहिर होता है.
https://www.instagram.com/p/BCGVkYcsqPX/
खबरें आ रही है कि करण और जेनिफर का भी तलाक हो चुका है. पिछले दिनों ऐसी अफवाहे भी आ रही थी कि दोनों आगामी मार्च महीने में सगाई कर सकते हैं और जल्द ही शादी भी कर सकते हैं. दोनों ने फिलहाल इस बारे में कोई बयान नहीं दिया है. खैर जो भी हो करण को यह सरप्राइज गिफ्ट और बिपाशा का साथ बेहद पसंद आया होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










