‘बेफिक्रे'' की शूटिंग के लिए पेरिस रवाना हुए रणवीर सिंह
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Feb 2016 10:56 AM
मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह आदित्य चोपडा की आगामी फिल्म ‘बेफिक्रे’ की शूटिंग के लिए पेरिस रवाना हो गये हैं. रणवीर वहां शूटिंग शुरु करने को लेकर खासा उत्साहित हैं. दो साल के अंतराल के बाद यश राज फिल्मों में वापसी करने वाले रणवीर ने ट्विटर पर अपना उत्साह साझा किया है. उन्होंने लिखा […]
मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह आदित्य चोपडा की आगामी फिल्म ‘बेफिक्रे’ की शूटिंग के लिए पेरिस रवाना हो गये हैं. रणवीर वहां शूटिंग शुरु करने को लेकर खासा उत्साहित हैं. दो साल के अंतराल के बाद यश राज फिल्मों में वापसी करने वाले रणवीर ने ट्विटर पर अपना उत्साह साझा किया है.
उन्होंने लिखा है, ‘बेफिक्रे के लिए पेरिस जा रहा हूं.’ फिल्म में रणवीर एक चॉकलेटी हीरो की भूमिका में होंगे और इसमें वाणी कपूर भी नजर आएंगी. उन्होंने चोपडा की होम प्रोडक्शन कंपनी यश राज फिल्मस की ‘बैंड बाजा बारात’ (2010) से अपने कॅरियर की शुरुआत की थी.
Paris bound …. ! ! ! 💘💞💖💕💓💗 #Befikre pic.twitter.com/xZwu0dwmlP
— Ranveer Singh (@RanveerOfficial) February 23, 2016
आदित्य ने अपने दिवंगत पिता यश चोपडा की 83 वें जन्मदिन के अवसर पर ‘बेफिक्रे’ की घोषणा की थी. फिल्म निर्माता सात सालों के बाद निर्देशन की बागडोर संभालने जा रहे हैं. यह फिल्म नौ दिसंबर को प्रदर्शित होगी. रणवीर इससे पहले संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ में नजर आये थे. इस फिल्म के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का फिल्मफेयर पुरस्कार मिला था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










