ePaper

VIDEO : मार्च में हो सकती है करण-बिपाशा की सगाई !

Updated at : 20 Feb 2016 12:23 PM (IST)
विज्ञापन
VIDEO : मार्च में हो सकती है करण-बिपाशा की सगाई !

बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु अपने फैंस को हैरान करनेवाली हैं. जी हां खबरों की मानें तो बिपाशा आगामी मार्च में अभिनेता करण सिंह ग्रोवर के साथ सगाई करनेवाली है और दोनों जल्‍द ही शादी के बंधन में बंध जायेंगे. दोनों वर्ष 2015 में फिल्‍म ‘अलोन’ में नजर आये थे. दोनों की कैमेस्‍ट्री को दर्शकों ने […]

विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु अपने फैंस को हैरान करनेवाली हैं. जी हां खबरों की मानें तो बिपाशा आगामी मार्च में अभिनेता करण सिंह ग्रोवर के साथ सगाई करनेवाली है और दोनों जल्‍द ही शादी के बंधन में बंध जायेंगे. दोनों वर्ष 2015 में फिल्‍म ‘अलोन’ में नजर आये थे. दोनों की कैमेस्‍ट्री को दर्शकों ने खासा पसंद किया था.

इस फिल्‍म के बाद से ही दोनों के करीब होने की खबरें आ रही थी. दोनों ने एकदूसरे के साथ रिलेशनशिप की खबरों को हमेशा ही नजरअंदाज किया लेकिन दोनों दोनों का प्‍यार किसी से छुप नहीं पाया. दोनों एकदूसरे को बेहद खास मानते हैं यह उनकी तसवीरों में भी झलकता है. हाल ही में दोनों ने साथ-साथ न्‍यू ईयर सेलीब्रेट किया था और खुद बिपाशा से करण संग अपनी तसवीरें सोशल मीडिया पर साझा की थी.

वहीं करण का उनकी पत्‍नी जेनिफर विगेंट के साथ तलाक की प्रक्रिया चल रही है. जेनिफर ने अपने एक बयान में कहा था अगर वो किसी और के साथ अपनी लाईफ बिताना चाहते हैं तो उन्‍हें कोई प्रॉब्‍लम नहीं है.

बिपाशा और करण ने सगाई को लेकर फिलहाल कोई पुष्टि नहीं की है. हो सकता है वो जल्‍द ही इसकी अनांउमेंट भी कर दें. बिपाशा इनदिनों एक टीवी शो को होस्‍ट कर रही हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola