ePaper

...तो ''भैयाजी सुपरहिट'' में इन दो अभिनेत्रि‍यों के साथ दिखेंगे सनी देओल

Updated at : 15 Feb 2016 1:42 PM (IST)
विज्ञापन
...तो ''भैयाजी सुपरहिट'' में इन दो अभिनेत्रि‍यों के साथ दिखेंगे सनी देओल

बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल फिर एकबार धमाकेदार एक्‍शन अवतार में नजर आनेवाले हैं. हाल ही में रिलीज हुई उनकी फिल्‍म ‘घायल वंस अगेन’ का दर्शकों ने बेहद पसंद किया था. वे जल्‍द ही आगामी फिल्‍म ‘भैयाजी सुपरहिट’ में नजर आयेंगे. फिल्‍म की शूटिंग जल्‍द ही शुरु होनेवाली है. खबरों की मानें तो इस फिल्‍म में […]

विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल फिर एकबार धमाकेदार एक्‍शन अवतार में नजर आनेवाले हैं. हाल ही में रिलीज हुई उनकी फिल्‍म ‘घायल वंस अगेन’ का दर्शकों ने बेहद पसंद किया था. वे जल्‍द ही आगामी फिल्‍म ‘भैयाजी सुपरहिट’ में नजर आयेंगे. फिल्‍म की शूटिंग जल्‍द ही शुरु होनेवाली है.

खबरों की मानें तो इस फिल्‍म में सनी देओल के साथ अभिनेत्री प्रीति जिंटा और अमीषा पटेल भी मुख्‍य भूमिका में होंगी. दोनों ही अभिनेत्रि‍यां लंबे समय से बड़े पर्दे से दूर है. दोनों को एकसाथ पर्दे पर देखना वाकई दिलचस्‍प होगा. फिलहाल फिल्‍म के बारे में इस बात का खुलासा नहीं किया गया है कि फिल्‍म किस विषय पर आधारित होगी.

undefined

हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान सनी देओल ने कहा था कि बॉलीवुड की रेस में वो पीछे रह गये है. सालों में एक फिल्‍म में नजर आने से लोग उन्‍हें भूलने लग हैं, अब कोशिश है कि वे साल में दो से तीन फिल्‍मों में नजर आयेंगे. नीरजा पाठक के निर्देशन में बन रही इस फिल्‍म में श्रेयस तलपड़े और अरशद वारसी भी नजर आयेंगे.

सनी देओल इससे पहले प्रीति जिंटा के साथ फिल्‍म ‘हीरो’ में नजर आ चुके हैं. इसके अलावा वे अमीषा के साथ फिल्‍म ‘गदर’ में नजर आ चुके हैं. ‘गदर’ सनी देओल की सुपरहिट फिल्‍मों में से एक है. इसके अलावा सनी देओल ‘घायल’ का तीसरा सीक्‍वल भी लेकर आयेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola