बोले फवाद खान,'' भारत घर की तरह लगता है...''
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Feb 2016 10:43 AM
मुंबई : गजल गायक गुलाम अली को यहां कार्यक्रम करने में मुश्किल हो सकती है, लेकिन फवाद खान का कहना है कि भारत में हमेशा उनका गर्मजोशी से स्वागत हुआ है. अभिनेता यहां अपनी आने वाली फिल्म ‘कपूर एंड संस’ के ट्रेलर जारी करने के मौके पर आये थे. उनके साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा और आलिया […]
मुंबई : गजल गायक गुलाम अली को यहां कार्यक्रम करने में मुश्किल हो सकती है, लेकिन फवाद खान का कहना है कि भारत में हमेशा उनका गर्मजोशी से स्वागत हुआ है. अभिनेता यहां अपनी आने वाली फिल्म ‘कपूर एंड संस’ के ट्रेलर जारी करने के मौके पर आये थे. उनके साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा और आलिया भट्ट भी थीं.
बॉलीवुड में उनके प्रति बर्ताव के बारे में पूछने पर फवाद ने कहा, ‘मैं राजनीतिक रुप से जागरुक व्यक्ति नहीं हूं. मैं समसामयिक घटनाओं से अनजान रहता हूं. लेकिन मैं जब भी भारत में होता हूं, तो मेरी यहां जोरदार आवभगत की जाती है. मेरा हमेशा यहां जोरदार स्वागत किया गया.’
करण जौहर की निर्माण कंपनी की फिल्म ‘कपूर एंड संस’ बॉलवुड में उनकी दूसरी फिल्म है. इससे पहले 2014 में वह सोनम कपूर के साथ ‘खूबसूरत’ फिल्म में थे. शकुन बत्रा के निर्देशन वाली इस फिल्म में ऋषि कपूर, रत्ना पाठक शाह और रजत कपूर भी हैं. फिल्म 18 मार्च को रिलीज होनी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










