ePaper

शादी की खबरों पर भड़की प्रीति जिंटा, देखें वीडियो

Updated at : 10 Feb 2016 10:28 AM (IST)
विज्ञापन
शादी की खबरों पर भड़की प्रीति जिंटा, देखें वीडियो

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने इस वेलेन्टाइन सप्ताह में अपने बॉयफ्रेंड जीन गुडएनफ के साथ शादी करने की खबरों को फिर से खंडन किया है. खबर के मुताबिक लॉस एंजिलिस में 12 से 16 फरवरी के बीच उनकी शादी हो सकती है, जबकि प्रीति ने इसका खंडन करते हुये ट्विटर पर लिखा कि […]

विज्ञापन

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने इस वेलेन्टाइन सप्ताह में अपने बॉयफ्रेंड जीन गुडएनफ के साथ शादी करने की खबरों को फिर से खंडन किया है. खबर के मुताबिक लॉस एंजिलिस में 12 से 16 फरवरी के बीच उनकी शादी हो सकती है, जबकि प्रीति ने इसका खंडन करते हुये ट्विटर पर लिखा कि वह लगातार अपनी व्यक्तिगत जीवन के लिए लगाये जाने वाले कयासों से उब चुकी हैं.

प्रीति ने लिखा, ‘क्या आप लोग मेरे विवाह को कृपया मेरे लिए अघोषित रहने देंगे..? आखिरकार यह मेरा जीवन है …? तो मुझे अकेला छोड दें … उन्होंने लिखा, ‘‘मैं सचमुच अपने जीवन के कयासों से उब चुकी हूं. मीडिया को पता है कि किसी चीज को कैसे बर्बाद किया जाता है..? अब इसे रोकने की जरुरत है.’

हाल ही में मीडिया में खबरें आई थी कि प्रीति इस वैलेंटाइन अमेरिकी बॉयफ्रेंड जीन गुडएनफ से शादी करनेवाली हैं और उन्‍होंने अपने कई बॉलीवुड फ्रेंडस को कॉल भी किया है. लेकिन अब अभिनेत्री ने इन सभी अफवाहों को सिरे से खारिज किया है.

आपको बता दें कि प्रीति का नाम पहले जानेमाने बिजनेसमैन नेस वाडिया के साथ भी नाम जुड़ चुका है. दोनों लंबे समय से एकदूसरे को डेट कर रहे थे. लेकिन वर्ष 2014 में आईपीएल मैच के दौरान दोनों के बीच विवाद खड़ा हो गया और दोनों एकदूसरे से अलग हो गये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola