वैलेंटाइन डे पर शादी के बंधन में बंध सकती हैं प्रीति जिंटा!

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा जल्द ही विवाह बंधन में बंध सकती हैं. मीडिया में आ रही खबरों के अनुसार प्रीति जल्द ही अपने कथित अमेरिकी बॉयफ्रेंड जीन गुडइनफ के साथ शादी कर सकती है. खबरों की मानें तो उनकी वेडिंग सेरेमनी लॉस एंजिलिस में 12 से 16 फरवरी तक चलेगी. फिलहाल अभिनेत्री ने इस बारे […]
बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा जल्द ही विवाह बंधन में बंध सकती हैं. मीडिया में आ रही खबरों के अनुसार प्रीति जल्द ही अपने कथित अमेरिकी बॉयफ्रेंड जीन गुडइनफ के साथ शादी कर सकती है. खबरों की मानें तो उनकी वेडिंग सेरेमनी लॉस एंजिलिस में 12 से 16 फरवरी तक चलेगी. फिलहाल अभिनेत्री ने इस बारे में अभी कोई भी बयान नहीं दिया है.
खबरें तो यह भी आ रही है कि प्रीति ने अपने कुछ बॉलीवुड फ्रेंडस को इन्वाइट करने के लिए फोन भी किया था. प्रीति और जिन की डेटिंग की खबरें तो पिछले कई दिनों से आ रही है. प्रीति ने उन्हें अपना खास दोस्त भी बताया था. दोनों की मुलाकात कुछ साल पहले अमेरिका की एक ट्रीप के दौरान हुई थी.
वर्ष 2015 के आईपीएल के फाइनल मैच के दौरान भी प्रीति और जीन साथ-साथ नजर आये थे. आपको बता दें कि प्रीति का बिजनेसमैन नेस वाडिया के साथ भी नाम जुड़ चुका है. दोनों लंबे समय से एकदूसरे को डेट कर रहे थे. लेकिन वर्ष 2014 में आईपीएल मैच के दौरान दोनों के बीच विवाद खड़ा हो गया था जिसके बाद दोनों अलग-अलग हो गये थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




