बच्चन फैमिली ने मनाया अभिषेक का 40वां बर्थडे, VIDEO

बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता अभिषेक बच्चन आज अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं. उनका जन्म 5 फरवरी 1976 में मुंबई में हुआ था. वे महानायक अमिताभ बच्चन और अभिनेत्री जया बच्चन के बेटे हैं. उन्होंने पूर्व मिस वर्ल्ड और अभिनेत्री ऐश्वर्या राय से शादी की है. आपको बता दें कि पूरा बच्चन परिवार अभिषेक का […]
बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता अभिषेक बच्चन आज अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं. उनका जन्म 5 फरवरी 1976 में मुंबई में हुआ था. वे महानायक अमिताभ बच्चन और अभिनेत्री जया बच्चन के बेटे हैं. उन्होंने पूर्व मिस वर्ल्ड और अभिनेत्री ऐश्वर्या राय से शादी की है. आपको बता दें कि पूरा बच्चन परिवार अभिषेक का बर्थडे मनाने के लिए मालदीव गया हुआ है जिसकी तसवीरें सामने आई है.
अभिषेक ने कुछ तसवीरें अपने इंस्टाग्राम अकांउट पर शेयर की है. इन तसवीरो में अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, ऐश्वर्या राय, अभिषेक की बहन श्वेता और आराध्या भी नजर आ रही हैं. सभी बेहद खुश और इंज्वॉय मूड में नजर आ रही है. उन्होंने लिखा,’ जब आप अपनों का हाथ थामकर खड़े होते हैं तो जीवन की यात्रा और भी आनददायक हो जाती है.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










