ePaper

जब सलमान ने थामा कैटरीना का हाथ, कहा,'' एक-एक चीज याद है तुम्‍हारी...''

Updated at : 25 Jan 2016 1:21 PM (IST)
विज्ञापन
जब सलमान ने थामा कैटरीना का हाथ, कहा,'' एक-एक चीज याद है तुम्‍हारी...''

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और कैटरीना कैफ ‘बिग बॉस 9’ के फिनाले में एक मंच पर नजर आये. दरअसल कैटरीना इस शो में अपनी आगामी फिल्‍म ‘फितूर’ को प्रमोट करने के लिए आई थी. कैटरीना के साथ अभिनेता आदित्‍य रॉय कपूर भी थे. शो में सलमान ने इस फिल्‍म का एक डायलॉग बोला वो भी […]

विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और कैटरीना कैफ ‘बिग बॉस 9’ के फिनाले में एक मंच पर नजर आये. दरअसल कैटरीना इस शो में अपनी आगामी फिल्‍म ‘फितूर’ को प्रमोट करने के लिए आई थी. कैटरीना के साथ अभिनेता आदित्‍य रॉय कपूर भी थे. शो में सलमान ने इस फिल्‍म का एक डायलॉग बोला वो भी कैटरीना का हाथ थाम कर और कुछ देर कैटरीना को देखते रहे.

सलमान ने शो में कैटरीना की खूब तारीफ की और कहा कि पूरा देश उनका फैन है और वे खुद भी. सलमान ने आगे कहा कि कैटरीना ने मात्र 16 साल की उम्र में अपने करियर की शुरुआत की थी और अपनी मेहनत की बदौलत आज यहां हैं. आदित्‍य और कैटरीना ने ‘पश्‍मीना’ गाने पर डांस भी किया. वहीं सलमान ने इस बारे में कहा कि डांस के दौरान उनकी नजर सिर्फ कैटरीना पर ही थी.

सलमान ने कैटरीना को पश्‍मीना कैटरीना कैफ का नाम दिया. इसके बाद सलमान ने कैटरीना का हाथ थाम फिल्‍म का एक डायलॉग ‘एक-एक चीज याद है तुम्‍हारी…फिरदौस…तुम्हारा स्कार्फ…’ बोला. डायलॉग खत्‍म होने के कुछ देर बाद तक सलमान कैटरीना को देखते रहे और फिर उन्‍होंने अचानक से कैटरीना का हाथ छोड़ दिया. इसके बाद फिल्‍म के निर्देशक अभिषेक कपूर और फिल्‍म में कैटरीना की मां का किरदार निभा रही तब्‍बू ने भी शिरकत की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola