ePaper

VIDEO: बोलीं कंगना,'' ‘अभिव्यक्ति का स्वतंत्रता का आशय यह नहीं कि...''

Updated at : 25 Jan 2016 10:06 AM (IST)
विज्ञापन
VIDEO: बोलीं कंगना,'' ‘अभिव्यक्ति का स्वतंत्रता का आशय यह नहीं कि...''

मुंबई : राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत का कहना है कि भारत अनेक भाषाओं और अनेक धर्मो वाला एक विशाल देश है और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का मतलब किसी की भावनाओं को आहत करना नहीं है. हाल में ही करण जौहर ने असहिष्णुता पर बहस को यह कहते हुये हवा दे दी […]

विज्ञापन

मुंबई : राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत का कहना है कि भारत अनेक भाषाओं और अनेक धर्मो वाला एक विशाल देश है और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का मतलब किसी की भावनाओं को आहत करना नहीं है. हाल में ही करण जौहर ने असहिष्णुता पर बहस को यह कहते हुये हवा दे दी थी कि भारत एक ‘कठिन देश’ है, जहां अपने व्यक्तिगत जीवन के बारे में बात करना भी आपको जेल भिजवा सकता है.

कंगना ने कहा , ‘अभिव्यक्ति का स्वतंत्रता का आशय यह नहीं है कि किसी की भावनाएं आहत हों. हमें विचार करना चाहिए कि हम ऐसे देश में रहते हैं, जहां अनेक भाषाएं और अनेक धर्म हैं….. किसी सार्वजनिक मंच से बोलना एक बडी बात है. मैं मानती हूं कि जब आप अपने घर पर अथवा कार्यस्थल पर बात करते है, तब आपको इस बात के लिए सचेत रहना चाहिए कि आप क्या बोल रहे हैं.’

उन्होंने कहा, ‘सभी को शब्दों की ताकत समझना चाहिए. यदि किसी बात को अन्य तरीकों से कहा जा सकता है, तो कृपया उन अन्य तरीकों को महत्व दें और स्वयं को व्यक्त करने के लिए सबसे अच्छा एवं सटीक तरीका अपनाएं.’ कंगना स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म ‘साला खडूस’ के विशेष प्रदर्शन से अलग संवाददाताओं से बात कर रही थीं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola