''कॉमेडी नाइट्स विद कपिल'' की ''दादी'' ने किया खुलासा, क्यों हुआ शो बंद?
Updated at : 19 Jan 2016 9:28 PM (IST)
विज्ञापन

मुम्बई: लोकप्रिय कार्यक्रम ‘‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ की आखिरी कडी का प्रसारण अब 24 जनवरी को होगा क्योंकि चैनल ने इन खबरों के बीच इसे एक सप्ताह के लिए आगे बढा दिया है कि उनके और प्रस्तोता कपिल शर्मा के बीच कुछ मतभेद हैं.कार्यक्रम में दादी का किरदार निभाने वाले अली असगर ने इसकी पुष्टि […]
विज्ञापन
मुम्बई: लोकप्रिय कार्यक्रम ‘‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ की आखिरी कडी का प्रसारण अब 24 जनवरी को होगा क्योंकि चैनल ने इन खबरों के बीच इसे एक सप्ताह के लिए आगे बढा दिया है कि उनके और प्रस्तोता कपिल शर्मा के बीच कुछ मतभेद हैं.कार्यक्रम में दादी का किरदार निभाने वाले अली असगर ने इसकी पुष्टि की कि प्रोडक्शन हाउस और चैनल के बीच कुछ मुद्दे थे. वहीं कार्यक्रम के एक अन्य अभिनेता कीकू शारदा ने कहा कि उन्हें प्रसारण की तिथि नहीं पता.
असगर ने कहा कि उन्हें इसकी जानकारी थी कि कार्यक्रम समाप्त हो सकता है लेकिन सोचते थे कि शायद चीजें अंत में ठीक हो जाएंगी.असगर ने कहा, ‘‘ऐसा नहीं था कि हमारे पास सामग्री की कमी हो गई थी या दर्शक उब गए थे. हमें अभी भी अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही थी. प्रोडक्शन हाउस और चैनल के बीच कुछ मुद्दे थे.’ उन्होंने कहा, ‘‘करीब 25 दिन पहले हमें जानकारी हुई कि कार्यक्रम समाप्त हो जाएगा लेकिन हमने सोचा कि हो सकता है कि चीजें ठीक हो जाएं.
हमें शूटिंग के आखिरी दिन के बारे में 15 दिन पहले पता चला. प्रोडक्शन हाउस और चैनल निर्णय करेंगे कि कार्यक्रम का प्रसारण कब होगा।’ शारदा ने कहा, ‘‘हमें शूटिंग के आखिरी दिन के बारे में जानकारी थी लेकिन हमें प्रसारण की तिथि पता नहीं थी.’ कार्यक्रम की आखिरी कडी का प्रसारण 17 जनवरी को होना था जिसकी शूटिंग ‘‘एयरलिफ्ट’ के अभिनेता अक्षय कुमार और अभिनेत्री निमरत कौर के साथ हुई थी लेकिन कलर्स अब इसका प्रसारण 24 जनवरी को करेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




