''कोरा कागज'' के निर्माता अनिल गांगुली का निधन

Published at :15 Jan 2016 4:07 PM (IST)
विज्ञापन
''कोरा कागज'' के निर्माता अनिल गांगुली का निधन

मुंबई : टीवी अभिनेत्री रुपाली गांगुली के पिता जानेमाने फिल्‍मकार अनिल गांगुली का आज सुबह निधन हो गया. उनकी उम्र 82 साल थी. राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्‍मानित अनिल गांगुली ने फिल्‍म ‘कोरा कागज’ (1974) के लिए खासा सुर्खियां बटोरी थी. इस फिल्‍म में जया भादुड़ी ने मुख्‍य भूमिका निभाई थी. इसके अलावा उन्‍होंने वर्ष […]

विज्ञापन

मुंबई : टीवी अभिनेत्री रुपाली गांगुली के पिता जानेमाने फिल्‍मकार अनिल गांगुली का आज सुबह निधन हो गया. उनकी उम्र 82 साल थी. राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्‍मानित अनिल गांगुली ने फिल्‍म ‘कोरा कागज’ (1974) के लिए खासा सुर्खियां बटोरी थी. इस फिल्‍म में जया भादुड़ी ने मुख्‍य भूमिका निभाई थी.

इसके अलावा उन्‍होंने वर्ष 1976 में ‘तपस्‍या’ और वर्ष 1985 में ‘साहेब’ जैसी फिल्‍में बनाई थी. ‘तपस्‍या’ में अभिनेत्री राखी ने मुख्‍य भूमिका निभाई थी जिसके लिए उन्‍हें सर्वश्रेष्‍ठ अभिनेत्री का फिल्‍मफेयर अवार्ड मिला था. फिल्‍म ‘साहेब’ में अनिल कपूर और अमृता सिंह ने मुख्‍य भूमिका निभाई है. अनिल गांगुली ने अभिनेता मिथुन चक्रवती को लेकर भी कई एक्‍शन फिल्‍मों का निर्माण किया था.

अनिल गांगुली की बेटी रुपाली गांगुली एक जानीमानी टीवी अभिनेत्री हैं. उन्‍होंने ‘संजीवनी’, ‘कहानी घर घर की’ और ‘बा बहु और बेबी’ जैसी सीरीयल्‍स में काम किया है. वे टीवी रियेलिटी ‘बिग बॉस’ और ‘फियर फैक्‍टर’ में नजर आ चुकी हैं. अनिल गांगुली के बेटे विजय गांगुली निर्देशक और कोरियोग्राफर हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola