बोले संजय,'' करिश्‍मा ने पैसों के लिए की थी मुझसे शादी और चालाकी से...''

Published at :15 Jan 2016 10:47 AM (IST)
विज्ञापन
बोले संजय,'' करिश्‍मा ने पैसों के लिए की थी मुझसे शादी और चालाकी से...''

बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्‍मा कपूर और संजय कपूर के तलाक का मामला चल रहा है. वहीं अब बांद्रा फैमिली कोर्ट में संजय द्वारा दायर एक याचिका में दावा किया गया है कि करिश्‍मा ने सिर्फ पैसों के लिए उनसे शादी की और बहुत चालाकी से अपने ऐशो-आराम के लिए उन्‍हें परिवार से दूर कर दिया. अंग्रेजी […]

विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्‍मा कपूर और संजय कपूर के तलाक का मामला चल रहा है. वहीं अब बांद्रा फैमिली कोर्ट में संजय द्वारा दायर एक याचिका में दावा किया गया है कि करिश्‍मा ने सिर्फ पैसों के लिए उनसे शादी की और बहुत चालाकी से अपने ऐशो-आराम के लिए उन्‍हें परिवार से दूर कर दिया.

अंग्रेजी अखबार मिरर के अनुसार याचिका में यह भी कहा गया है कि करिश्‍मा एक पत्‍नी और बहू की जिम्‍मेदारी निभाने में असफल रही हैं साथ ही उन्‍होंने एक मां की जिम्‍मेदारी को भी अच्‍छी तरह से नहीं निभाया. करिश्‍मा और संजय के दो बच्‍चे (समायरा और कियान) हैं. दोनों बच्‍चों की कस्‍टडी का मुद्दा अभी कोर्ट में ही है. फिलहाल बच्‍चे अभी मां करिश्‍मा कपूर के साथ ही रहते हैं.

संजय ने यह भी दावा किया है कि वो (करिश्‍मा) बच्‍चों का इस्‍तेमाल कर रही हैं ताकि मुझसे पैसों की मांग कर सकें. करिश्‍मा ने उनके बीमार पिता को दोनों बच्‍चों से मिलने नहीं दिया और उनके पिता बच्‍चों से मिलने की उम्‍मीद लिये 6 महीने पहले इस दुनियां को अलविदा कह गये.

वहीं दूसरी ओर करिश्‍मा कपूर के वकील ने क्रांति साठे ने इन सभी अरोपों को बेबुनियाद बताया है. उनका कहना है कि,’ संजय झूठी कहानियां बनाकर बच्‍चों के लिए स्थिति को और मुश्किल बना रहे हैं. इससे बच्‍चों पर बुरा असर पड़ सकता है.’ आपको बता दें कि दोनों की शादी वर्ष 2003 में हुई थी. बड़ी बेटी समायरा वर्ष 2005 में और बेटा कियान वर्ष 2010 में पैदा हुआ था.

इससे पहले करिश्‍मा ने आरोप लगाया था कि संजय पर उनके साथ दुर्व्‍यवहार करने, शराबी होने और धोखा देने का आरोप लगाया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola