अभिनेता एलेन रिकमैन का निधन

Published at :14 Jan 2016 7:13 PM (IST)
विज्ञापन
अभिनेता एलेन रिकमैन का निधन

न्यूयोर्क : अभिनेता एलेन रिकमैन का 69 साल की उम्र में निधन हो गया. उनके परिवार वालों ने भी उनके निधन की पुष्टि की है. उनका निधन परिवार वालों और दोस्तों के बीच हुआ रिकमैन कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जुझ रहे थे. रिकमैन ने कई यादगार भूमिकाएं निभायी है लेकिन उनके प्रशंसक उन्हें फिल्म […]

विज्ञापन

न्यूयोर्क : अभिनेता एलेन रिकमैन का 69 साल की उम्र में निधन हो गया. उनके परिवार वालों ने भी उनके निधन की पुष्टि की है. उनका निधन परिवार वालों और दोस्तों के बीच हुआ रिकमैन कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जुझ रहे थे.

रिकमैन ने कई यादगार भूमिकाएं निभायी है लेकिन उनके प्रशंसक उन्हें फिल्म हैरीपॉटर में निभाये गये प्रोफेसर की भूमिका के लिए हमेशा याद करेंगें. रिकमैन ने 1988 में पहली बार बड़े परदे पर कदम रखा. उन्हें लॉस एजेंलिस में कदम रखने के दो दिनों के भीतर ही कई सारे ऑफर मिले थे.

गरुबर उनके द्वारा निभायी गयी एक शानदार भूमिका थी जिसे भी उनके प्रशंसक भूल नहीं पायेंगे. रिकमैन प्रशंसकों से ब्रिटेन में सबसे ज्यादा प्यार पाने वाले अभिनेता थे.उन्हें प्रिंस ऑफ थिप्स में रॉबिन हुड का किरदार निभाने के लिए 1991 में बाफ्टा पुरस्कार से सम्मानित किया गया था. इसके अलावा अलग- अलग भूमिकाओं के लिए भी कई बार बाफ्टा पुरस्कार से नोमिनेट हो चुके थे
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola