ePaper

अमिताभ-ऐश्वर्या के साथ तस्वीरों में दिखना चाहते हैं सिद्धार्थ मल्होत्रा

Updated at : 14 Jan 2016 1:03 PM (IST)
विज्ञापन
अमिताभ-ऐश्वर्या के साथ तस्वीरों में दिखना चाहते हैं सिद्धार्थ मल्होत्रा

मुंबई : अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा हिन्दी सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन और उनकी बहू ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ तस्वीरों में दिखना चाहते हैं. सिद्धार्थ इस समय अपनी दो फिल्मों – ‘कपूर एंड सन्स’ और ‘बार बार देखो’ को लेकर व्यस्त हैं. दोनों ही फिल्में इस साल रिलीज होंगी. उन्होंने प्रसिद्ध फैशन फोटोग्राफर डब्बू रतनानी […]

विज्ञापन

मुंबई : अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा हिन्दी सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन और उनकी बहू ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ तस्वीरों में दिखना चाहते हैं. सिद्धार्थ इस समय अपनी दो फिल्मों – ‘कपूर एंड सन्स’ और ‘बार बार देखो’ को लेकर व्यस्त हैं. दोनों ही फिल्में इस साल रिलीज होंगी.

उन्होंने प्रसिद्ध फैशन फोटोग्राफर डब्बू रतनानी का कैलेंडर जारी किए जाने के मौके पर कहा, ‘मैं अमिताभ बच्चन का बहुत बडा प्रशंसक हूं… उनके साथ किसी तस्वीर में दिखना शानदार होगा. मैं जब भी उनसे मिलता हूं, खुद को मंत्रमुग्ध महसूस करता हूं. महिलाओं में मैं ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ तस्वीर में नजर आना चाहता हंू और मुझे खुशी होगी क्योंकि लोग मुझे भी देखेंगे.’

‘कपूर एंड सन्स’ में उनके साथ आलिया भट्ट जबकि ‘बार बार देखो’ में कैटरीना कैफ काम कर रही हैं. उन्होंने कहा, ‘‘कपूर एंड सन्स’ मार्च में आएगी और फिर सितंबर में ‘बार बार देखो’ आएगी। दोनों प्रेम कहानियां हैं…इनमें गाने और डांस हैं. मैं इसे लेकर उत्साहित हूं.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola