बच्चों के साथ फुटबॉल खेलते हुए यादों में खो गए बिग बी

कोलकाता : मेगास्टार अमिताभ बच्चन मोहम्मडन स्पोर्टिंग मैदान में बच्चों के साथ फुटबाल खेलते हुए अपने बचपन की उन यादों में खो जब वह अपने माता-पिता के साथ यहां फुटबॉल का मैच देखते थे. यहां अपनी आने वाली फिल्म ‘तीन’ की शूटिंग कर रहे बच्चन (73) को फिल्म की शूटिंग के दौरान फुटबॉल खेलते देखा […]
कोलकाता : मेगास्टार अमिताभ बच्चन मोहम्मडन स्पोर्टिंग मैदान में बच्चों के साथ फुटबाल खेलते हुए अपने बचपन की उन यादों में खो जब वह अपने माता-पिता के साथ यहां फुटबॉल का मैच देखते थे. यहां अपनी आने वाली फिल्म ‘तीन’ की शूटिंग कर रहे बच्चन (73) को फिल्म की शूटिंग के दौरान फुटबॉल खेलते देखा गया.
उन्होंने अपने ब्लॉग पर लिखा, ‘दिन की शुरुआत में… शूटिंग के दौरान फुटबॉल खेलने का मेरा कमजोर प्रयास… यादों में खोया हुआ… जब मैं 1960 में अपने माता-पिता के साथ एक निजी दौरे पर कोलकाता आया था तो ये बडे क्लबों के फुटबॉल मैदान हुआ करते थे… हम यहां फुटबाल के मुकाबले देखने आते थे…मोहन बागान, मोडम्मडन स्पोर्टिंग, ईस्ट बंगाल और अन्य…’
‘पीकू’ के अभिनेता को हाल ही में पसलियों में चोट लग गयी थी हालांकि वह अपनी पेशेवर प्रतिबद्धताओं को पूरा कर रहे हैं. रिभु दासगुप्ता के निर्देशन में बन रही ‘तीन’ फिल्म का निर्माण सुजॉय घोष कर रहे हैं. इसमें बच्चन के अलावा नवाजुद्दीन सिद्दिकी और विद्या बालन भी हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




