अपने बर्थडे पर रितिक ने कहा, इस साल एक से अधिक फिल्में करुंगा
Updated at : 10 Jan 2016 9:15 PM (IST)
विज्ञापन

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता रितिक रोशन आज 42 साल के हो गए और एक साल में एक ही फिल्म करने के लिए मशहूर अभिनेता ने पिछले साल की तुलना में इस साल एक से अधिक फिल्में करने का फैसला किया है. अभिनेता ने कहा कि उनकी आने वाली ऐतिहासिक पृष्ठभूमि की फिल्म ‘‘मोहन जोदड़ो’ ने पूरे […]
विज्ञापन
मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता रितिक रोशन आज 42 साल के हो गए और एक साल में एक ही फिल्म करने के लिए मशहूर अभिनेता ने पिछले साल की तुलना में इस साल एक से अधिक फिल्में करने का फैसला किया है. अभिनेता ने कहा कि उनकी आने वाली ऐतिहासिक पृष्ठभूमि की फिल्म ‘‘मोहन जोदड़ो’ ने पूरे साल का वक्त ले लिया जिसके कारण वह एक से अधिक फिल्में करने के बारे में सोचने पर विवश हुए.
रितिक ने यहां अपने जन्मदिन के मौके पर आयोजित समारोह से इतर संवाददाताओं से कहा, ‘‘फिल्म ‘मोहन जोदडो’ को पूरा करने में पूरा साल लग गया. एक बार फिर इसके कारण मैं इस साल एक से अधिक फिल्म करने के बारे में सोचने पर मजबूर हुआ. देखते हैं क्या होता है.’ ‘‘बैंग बैंग’ के अभिनेता ने कहा कि आज अपने जन्मदिन के मौके पर वह बहुत खास महसूस कर रहे हैं और उन्होंने अपने प्रशंसकों का भी शुक्रिया अदा किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




