ePaper

बेटों के साथ रितिक ने लिया ऑटो सवारी का आनंद

Updated at : 04 Jan 2016 3:12 PM (IST)
विज्ञापन
बेटों के साथ रितिक ने लिया ऑटो सवारी का आनंद

मुंबई : बॉलीवुड स्टार रितिक रोशन ने घूमने के लिए अपनी कार का उपयोग न कर एक सामान्य जन की तरह अपने दो बेटों के साथ एक ऑटो रिक्शा से सवारी की. ऑटो रिक्शा का यह लुत्फ 41 वर्षीय ‘बैंग बैंग’ फिल्म के अभिनेता और उसके बेटों रेहान और रिधान ने कल रात उठाया. रितिक […]

विज्ञापन

मुंबई : बॉलीवुड स्टार रितिक रोशन ने घूमने के लिए अपनी कार का उपयोग न कर एक सामान्य जन की तरह अपने दो बेटों के साथ एक ऑटो रिक्शा से सवारी की. ऑटो रिक्शा का यह लुत्फ 41 वर्षीय ‘बैंग बैंग’ फिल्म के अभिनेता और उसके बेटों रेहान और रिधान ने कल रात उठाया.

रितिक ने ऑटो रिक्शा की सवारी कर रहे तीनों की एक फोटो के साथ ट्विटर पर लिखा, ‘घूमने के लिए घर से एक ऑटो किराए पर लिया. ऑटो रिक्शा से यात्रा करना मेरे लिए एक बहुत ही कम जेब खर्च से सवारी करना था और यह मेरे बेटों के लिए एक एडवेंचर ट्रिप थी.’

रितिक इनदिनों अपनी आगामी फिल्‍म ‘मोहन जोदाडो’ की शूटिंग कर रहे हैं. फिल्‍म में रितिक एकबार फिर दमदार रोल में नजर आयेंगे. फिल्‍म में वे नयी अभिनेत्री पूजा हेगड़े संग रोमांस करते नजर आयेंगे. फिल्‍म में वे मगरमच्‍छ से दो-दो हाथ करते दिखाई देंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola