ePaper

सलमान को फिर याद आई कैटरीना, देखें वीडियो

Updated at : 02 Jan 2016 10:51 AM (IST)
विज्ञापन
सलमान को फिर याद आई कैटरीना, देखें वीडियो

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की बातें सुनकर तो ऐसा लग रहा है कि वो अभिनेत्री कैटरीना कैफ का मिस कर रहे हैं. यह बात किसी से छुपी नहीं है कि सलमान और कैटरीना एकदूसरे को डेट कर चुके हैं. फिलहाल दोनों में ब्रेकअप हो चुका है और दोनों अपनी-अपनी लाईफ में बिजी है. लेकिन हाल […]

विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की बातें सुनकर तो ऐसा लग रहा है कि वो अभिनेत्री कैटरीना कैफ का मिस कर रहे हैं. यह बात किसी से छुपी नहीं है कि सलमान और कैटरीना एकदूसरे को डेट कर चुके हैं. फिलहाल दोनों में ब्रेकअप हो चुका है और दोनों अपनी-अपनी लाईफ में बिजी है. लेकिन हाल ही में एक वीडियो सामने आया है जिसमें सलमान कैटरीना के साथ अपनी जोड़ी को शानदार बता रहे हैं.

फिल्‍मकार करण जौहर ने सलमान से पूछा कि उनकी जोड़ी किसके साजथ अच्‍छी लगती है तो थोड़ा सोचने के बाद सलमान ने कैटरीना का नाम लिया. वहीं उन्‍होंने रणवीर सिंह की जोड़ी को बेस्‍ट दीपिका पादुकोण के साथ बताया. इसके बाद सलमान ने सफाई देते हुए कहा कि वो ऑनस्‍क्रीन जोड़ी की बात कर रहे हैं रीयल लाईफ की नहीं.

वहीं उन्‍होंने आगे कहा उनकी ऑनस्‍क्रीन जोड़ी कैटरीना कैफ, जैकलीन फर्नाडीज, नरगिस फाखरी और सोनाक्षी सिन्‍हा के साजथ भी अच्‍छी लगती है. उनकी बातों को सुनकर लगता है कि सलमान को भी लगता है कि कैटरीना और उनकी ऑनस्‍क्रीन जोड़ी अच्‍छी लगती है. सलमान-कैटरीना ने कई फिल्‍मों में साथ काम किया है जिसे दर्शकों ने पसंद किया है और फिल्‍मों ने बॉक्‍स ऑफिस पर भी अच्‍छी कमाई की है.

सलमान इनदिनों अपनी आगामी फिल्‍म ‘सुल्‍तान’ की शूटिंग कर रहे हैं. फिल्‍म में उन्‍होंने एक रेसलर की भूमिका निभाई है. वहीं कैटरीना इनदिनों फिल्‍म ‘फितूर’ की शूटिंग में व्‍यस्‍त हैं. फिल्‍म में उनके आपोजिट आदित्‍य रॉय कपूर हैं. फिल्‍म का फर्स्‍टलुक जारी हो गया है. कैटरीना और रणबीर एकदूसरे को डेट कर रहे हैं. खबरें आ रही है कि दोनों जल्‍द ही शादी कर सकते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola