जानें, आखिर क्यों शाहिद कपूर ने की सैफ अली खान की तारीफ

मुंबई : अभिनेता शाहिद कपूर ने अपनी आने वाली फिल्म ‘रंगून’ में सैफ अली खान के प्रदर्शन की सराहना की है. विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी इस फिल्म में पहली बार पर्दे पर दोनों अभिनेता साथ नजर आयेंगे. दोनों अभिनेता ‘व्यक्तिगत’ इतिहास साझा करते हैं और इसके कारण फिल्म की घोषणा होने के बाद […]
मुंबई : अभिनेता शाहिद कपूर ने अपनी आने वाली फिल्म ‘रंगून’ में सैफ अली खान के प्रदर्शन की सराहना की है. विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी इस फिल्म में पहली बार पर्दे पर दोनों अभिनेता साथ नजर आयेंगे. दोनों अभिनेता ‘व्यक्तिगत’ इतिहास साझा करते हैं और इसके कारण फिल्म की घोषणा होने के बाद से यह सुर्खियों में बनी हुई है.
‘रंगून’ में अभिनेत्री कंगना रानावत भी नजर आयेंगी. शाहिद ने 11 वें गिल्ड अवार्ड के दौरान संवाददाताओं को बताया, ‘‘मैंने उनके साथ डेढ़ दिन की शूटिंग की है. वह (सैफ) बहुत पेशेवर हैं, कोई भी उनके जैसी भूमिका नहीं कर सकता. फिल्म में वह एक महान अभिनेता हैं, इसी तरह कंगना भी हैं, जो बेहतरीन काम कर रही हैं. आगे देखना है कि लोग कैसे अभिनेताओं पर प्रतिक्रिया देते हैं.”
34 वर्षीय अभिनेता की इस साल ‘शानदार’ फिल्म प्रदर्शित हुई थी जो बॉक्स ऑफिस पर असफल साबित हुई. शाहिद ने बताया कि एक फिल्म की असफलता एक ब्रेकअप के जैसा बुरा होता है.” ‘हैदर’ के अभिनेता ने इस साल जुलाई में दिल्ली की लड़की मीरा से शादी की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










