विदेशों में भी बंपर कमाई कर रही है ‘दिलवाले”

मुंबई : अभिनेता शाहरुख खान और काजोल के अभिनय से सजी ‘दिलवाले’ को अंतरराष्ट्रीय बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन अच्छी ओपनिंग मिली और उसने लगभग 34 लाख डॉलर की कमाई की. निर्देशक रोहित शेट्टी की इस फिल्म में कई साल बाद शाहरुख-काजोल की फिल्मी जोड़ी की रुपहले पर्दे पर वापसी हो रही है. शाहरख की […]
मुंबई : अभिनेता शाहरुख खान और काजोल के अभिनय से सजी ‘दिलवाले’ को अंतरराष्ट्रीय बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन अच्छी ओपनिंग मिली और उसने लगभग 34 लाख डॉलर की कमाई की. निर्देशक रोहित शेट्टी की इस फिल्म में कई साल बाद शाहरुख-काजोल की फिल्मी जोड़ी की रुपहले पर्दे पर वापसी हो रही है.
शाहरख की रेड चिलीज एंटरटेनमेंट द्वारा जारी एक रिलीज में बताया गया है कि संयुक्त अरब अमीरात में यह किसी भी बॉलीवुड फिल्म के मुकाबले अब तक की सबसे ज्यादा ओपनिंग करने वाली फिल्म बन गई है. इसी के साथ ब्रिटेन और अमेरिका में भी इसे काफी सराहना मिल रही है.
भारत में अब तक इस फिल्म ने 41.09 करोड रुपये की कमाई की है. फिल्म में वरुण धवन और कृति शैनन भी मुख्य भूमिकाओं में हैं. शाहरुख और काजोल की जोड़ी ने लगभग पांच सालों बाद वापसी की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










