ePaper

जानें किन अभिनेत्रि‍यों के साथ रोमांस करना चाहते हैं वरुण ?

Updated at : 03 Dec 2015 10:52 AM (IST)
विज्ञापन
जानें किन अभिनेत्रि‍यों के साथ रोमांस करना चाहते हैं वरुण ?

बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन इनदिनों अपनी आगामी फिल्‍म ‘दिलवाले’ को लेकर खासा सुर्खियां बटोर रहे हैं. उनका कहना है कि वे अपनी उम्र से बड़ी उम्र की अभिनेत्रि‍यों के साथ रोमांस करना चाहते हैं. वरुण ने बताया कि वो ऐश्‍वर्या राय बच्‍चन, प्रीति जिंटा और करीना कपूर के साथ काम करना चाहते हैं. इनदिनों बॉलीवुड […]

विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन इनदिनों अपनी आगामी फिल्‍म ‘दिलवाले’ को लेकर खासा सुर्खियां बटोर रहे हैं. उनका कहना है कि वे अपनी उम्र से बड़ी उम्र की अभिनेत्रि‍यों के साथ रोमांस करना चाहते हैं. वरुण ने बताया कि वो ऐश्‍वर्या राय बच्‍चन, प्रीति जिंटा और करीना कपूर के साथ काम करना चाहते हैं.

इनदिनों बॉलीवुड में कई ऐसे एक्‍टर है जो अपने से बड़ी उम्र की अभिनेत्रि‍यों के साथ काम कर रहे हैं. रणबीर कपूर फिल्‍म ‘ए दिल है मुश्किल’ में ऐश्‍वर्या के साथ काम करनेवाले हैं. अर्जुन कपूर फिल्‍मकार आर बाल्‍की की फिल्‍म ‘की एंड का’ में करीना कपूर के साथ रोमांस करते दिखाई देंगे. फिल्‍म ‘फितूर’ में आदित्‍य रॉय कपूर अभिनेत्री कैटरीना कैफ संग रोमांस करते दिखेंगे.

रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी फिल्‍म ‘दिलवाले’ में वरेण कृति शैनन के साथ रोमांस करते दिखेंगे. फिल्‍म में शाहरुख खान और काजोल भी मुख्‍य भूमिका में नजर आयेंगे. फिल्‍म 18 दिसंबर को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola