..जब सीएम रमन सिंह ने करीना के साथ ली सेल्फी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रायपुर : बाल अधिकार सम्मेलन के समापन समारोह में शिरकत करने यूनिसेफ इंडिया की सेलिब्रिटी एडवोकेट एवं अभिनेत्री करीना कपूर रायपुर के इंडोर स्टेडियम में पहुंची.इस दौरान करीना जैसे ही मुख्यमंत्री रमन सिंह के बगल में जाकर बैठीं, रमन सिंह ने मोबाइल निकाला और करीना के साथ एक सेल्फी ले ली. करीना ने इस मौके […]
विज्ञापन
रायपुर : बाल अधिकार सम्मेलन के समापन समारोह में शिरकत करने यूनिसेफ इंडिया की सेलिब्रिटी एडवोकेट एवं अभिनेत्री करीना कपूर रायपुर के इंडोर स्टेडियम में पहुंची.इस दौरान करीना जैसे ही मुख्यमंत्री रमन सिंह के बगल में जाकर बैठीं, रमन सिंह ने मोबाइल निकाला और करीना के साथ एक सेल्फी ले ली.
करीना ने इस मौके पर राज्य संरक्षण गृह की 25 बच्चियों का सम्मान किया और कहा, ‘मैं चाहती हूं कि पढ़ने, आगे बढ़ने का जो मौक़ा मुझे मिला वो देश की हर लड़की को मिले. सुप्रसिद्ध अभिनेत्री करीना कपूर ने कहा छतीसगढ़ आकर मुझे खुशी हुई.बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर का बयान, कहा- हमारे सामने बच्चों की पढ़ाई की है सबसे बड़ी चुनौती है.
कार्यक्रम में दौरान करीना ने कहा, ‘मैं आज दूसरी बार छत्तीसगढ़ आई हूं. पूरी दुनिया घूम चुकी हूं, लेकिन जो प्यार और अपनापन मुझे यहां मिलता है वह कहीं नहीं मिला.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










