ePaper

जानें पहले दिन कितनी हुई ''प्रेम रतन धन पायो'' की बंपर कमाई

Updated at : 13 Nov 2015 2:06 PM (IST)
विज्ञापन
जानें पहले दिन कितनी हुई ''प्रेम रतन धन पायो'' की बंपर कमाई

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और सोनम कपूर अभिनीत आगामी फिल्‍म ‘प्रेम रतन धन पायो’ ने बॉक्‍स ऑफिस पर धमाकेदार ओपनिंग की है. फिल्‍म ने पहले ही दिन बॉक्‍स ऑफिस पर लगभग 40.35 करोड़ रुपये की कमाई की है. फिल्‍म का निर्देशन सूरज बड़जात्‍या ने की है. सलमान और फिल्‍म की पूरी टीम ने फिल्‍म के […]

विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और सोनम कपूर अभिनीत आगामी फिल्‍म ‘प्रेम रतन धन पायो’ ने बॉक्‍स ऑफिस पर धमाकेदार ओपनिंग की है. फिल्‍म ने पहले ही दिन बॉक्‍स ऑफिस पर लगभग 40.35 करोड़ रुपये की कमाई की है. फिल्‍म का निर्देशन सूरज बड़जात्‍या ने की है.

सलमान और फिल्‍म की पूरी टीम ने फिल्‍म के प्रमोशन को लेकर कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी थी. फिल्‍म में सलमान का नाम प्रेम दिलवाला है. सलमान-सोनम की जोड़ी को दर्शकों ने खासा पसंद किया है. फिल्‍म को तमिल और तेलुगू में भी रिलीज किया गया है. फिल्‍म ट्रेड एनालिस्‍ट तरण आदर्श ट्वीट कर फिल्‍म की बंपर कमाई की जानकारी दी है.

लंबे समय बाद बड़जात्‍या और सलमान ने एकसाथ वापसी की है. इससे पहले दोनों ने फिल्‍म ‘हम साथ-साथ है’, ‘मैंने प्‍यार किया’ और ‘हम आपके है कौन’ जैसी फिल्‍मों में एकसाथ काम किया है. फिल्‍म की कमाई को देखकर इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्‍म आगे भी अच्‍छी कमाई कर सकती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola