ePaper

नवाजुद्दीन संग अगली फिल्‍म में रोमांस कर सकती है सनी लियोन, देखें वीडियो

Updated at : 12 Nov 2015 3:02 PM (IST)
विज्ञापन
नवाजुद्दीन संग अगली फिल्‍म में रोमांस कर सकती है सनी लियोन, देखें वीडियो

बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोन जल्‍द ही सोहेल खान की आगामी फिल्‍म में लीड एक्‍ट्रेस के तौर पर नजर आ सकती हैं. वहीं फिल्‍म की एक और खास बात यह है कि फिल्‍म में सनी लियोन के आपोजिट अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दिकी मुख्‍य भूमिका में नजर आयेंगे. नवाजुद्दीन सिद्दिकी हाल ही में फिल्‍म ‘बजरंगी भाईजान’ में नजर […]

विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोन जल्‍द ही सोहेल खान की आगामी फिल्‍म में लीड एक्‍ट्रेस के तौर पर नजर आ सकती हैं. वहीं फिल्‍म की एक और खास बात यह है कि फिल्‍म में सनी लियोन के आपोजिट अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दिकी मुख्‍य भूमिका में नजर आयेंगे. नवाजुद्दीन सिद्दिकी हाल ही में फिल्‍म ‘बजरंगी भाईजान’ में नजर आ चुके हैं.

नवाजुद्दीन सिद्दिकी ‘मांझी : द माउंटेन मैन’ में लीड रोल निभा चुके हैं. सिद्दिकी अपने संजीदा अभिनय से दर्शकों के दिलों में राज करते आ रहे हैं. अगर सबकुछ ठीकठाक रहा तो दोनों की जोड़ी पहली बार ऑनस्‍क्रीन धमाल मचाती नजर आ सकती है. दोनों की जोड़ी को एकसाथ देखना दर्शकों के लिए हैरानीभरा होगा. फिल्‍म ‘पीकू’ में भी दीपिका पादुकोण और इरफान खान की जोड़ी पहली बार साथ नजर आई थी.

सनी लियोन इससे पहले फिल्‍म ‘एक पहेली लीला’ भी नजर आ चुकी है, जिसमें उन्‍होंने अपने बोल्‍ड अंदाज से दर्शकों को हैरान कर दिया था. वे जल्‍द ही आगामी फिल्‍म ‘मस्‍तीजादे’ में भी दिखाई देंगी. फिल्‍म में तूषार कपूर भी होंगे. अब देखना दिलचस्‍प होगा कि दोनों की जोड़ी पर्दे पर दर्शकों को कितना पसंद आती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola