शाहरुख-काजोल की लव कैमेस्ट्री के बारे में जानें क्या कहा वरुण धवन ने ?

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान और काजोल की केमिस्ट्री जहां उनके प्रशंसकों को दीवाना बना देती है वहीं ‘दिलवाले’ में इस जोडी का तालमेल देख कर उनके सह अभिनेता वरुण धवन भी हैरत में हैं. पहली बार बॉलीवुड की इस ‘आइकॉनिक’ जोडी के साथ पर्दे पर नजर आने वाले 28 वर्षीय वरुण का कहना […]
मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान और काजोल की केमिस्ट्री जहां उनके प्रशंसकों को दीवाना बना देती है वहीं ‘दिलवाले’ में इस जोडी का तालमेल देख कर उनके सह अभिनेता वरुण धवन भी हैरत में हैं. पहली बार बॉलीवुड की इस ‘आइकॉनिक’ जोडी के साथ पर्दे पर नजर आने वाले 28 वर्षीय वरुण का कहना है कि शाहरुख, काजोल की केमिस्टरी वास्तविक लगती है.
पांच साल के अंतराल के बाद शाहरुख, काजोल एक बार फिर निर्देशक रोहित शेट्टी की रोमांटिक, एक्शन, कॉमेडी ‘दिलवाले’ में साथ आ रहे हैं. एमएएमआई मुंबई फिल्म महोत्सव से अलग वरुण ने कहा ‘‘उनका तालमेल इतना बेहतर है कि देखने वाले को लगता है कि ये दोनों सचमुच प्यार करते हैं या बरसों से एक दूसरे को चाहते हैं.’
खुद अपने बारे में वरुण ने कहा ‘शाहरुख और रोहित शेट्टी मुझसे बच्चे की तरह व्यवहार करते हैं और उनके व्यवहार से मुझे काम करने में बहुत आसानी हुई. उनसे मैंने बहुत कुछ सीखा है.’
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




