नसीरुद्दीन शाह के सोशल नेटवर्क अकाउंट हैं फर्जी : अनुपम खेर

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर का कहना है कि नसीरुद्दीन शाह के नाम से सोशल नेटवर्किंग साइटों पर जितने भी अकाउंट हैं, वे सब फर्जी हैं. अनुपम दरअसल अपने जीवन पर आधारित नाटक ‘कुछ भी हो सकता है’ के लिए दिल्ली जा रहे थे, तभी विमान में उनकी मुलाकात ‘डेढ इश्किया’ के अभिनेता नसीरुद्दीन […]
मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर का कहना है कि नसीरुद्दीन शाह के नाम से सोशल नेटवर्किंग साइटों पर जितने भी अकाउंट हैं, वे सब फर्जी हैं. अनुपम दरअसल अपने जीवन पर आधारित नाटक ‘कुछ भी हो सकता है’ के लिए दिल्ली जा रहे थे, तभी विमान में उनकी मुलाकात ‘डेढ इश्किया’ के अभिनेता नसीरुद्दीन शाह से हो गई.
इसके बाद उन्हें सोशल साइटों पर चल रहे कई फर्जी खातों का पता चला. अनुपम ने ट्वीट किया, ‘दस मिनट की बातचीत में नसीर ने मुझे बताया कि फेसबुक और ट्विटर पर उनके जो अकाउंट चल रहे हैं, वे फर्जी हैं. इसी तरह उनके नाम से जो बयान इनपर आते हैं, वे भी फर्जी हैं.’ अनुपम ने नसीरुद्दीन शाह के साथ अपनी एक तस्वीर भी साझा की.
उन्होंने तस्वीर पर कैप्शन लगाया, ‘अपने दोस्त और बेमिसाल व्यक्ति नसीरुद्दीन शाह से मिलकर बहुत खुशी हुई. दिल्ली का दो घंटे का सफर.’ शाह और खेर ‘त्रिदेव’ और ‘दस कहानियां’ जैसी कई फिल्मों में एकसाथ काम कर चुके हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










