”हेट स्टोरी 3” में जरीन-डेजी का हॉट अवतार, ट्रेलर रिलीज

‘हेट स्टोरी’ की तीसरी किस्त ‘हेट स्टोरी 3’ का ट्रेलर लॉन्च हो गया है. यह फिल्म अपनी बोल्डनेस की वजह से हमेशा सुर्खियों में रहती हैं. इस बार भी फिल्म में बोल्डनेस और हॉटनेस का जबरदस्त तड़का है. फिल्म में करण सिंह ग्रोवर, जरीन खान, डेजी शाह और शरमन जोशी ने मुख्य भूमिका निभाई है. […]
‘हेट स्टोरी’ की तीसरी किस्त ‘हेट स्टोरी 3’ का ट्रेलर लॉन्च हो गया है. यह फिल्म अपनी बोल्डनेस की वजह से हमेशा सुर्खियों में रहती हैं. इस बार भी फिल्म में बोल्डनेस और हॉटनेस का जबरदस्त तड़का है. फिल्म में करण सिंह ग्रोवर, जरीन खान, डेजी शाह और शरमन जोशी ने मुख्य भूमिका निभाई है. फिल्म को विशाल पंड्या ने डायरेक्ट किया है.
जरीन ने सलमान खान की फिल्म ‘वीर’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. दर्शकों ने उनके किरदार को बेहद पसंद किया था. वहीं ‘हेट स्टोरी 3’ में जरीन अभिनेता करण के साथ इंटीमेट सीन देती नजर आ रही हैं. वहीं डेजी शाह ने फिल्म ‘जय हो’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. फिल्म में उनके आपोजिट सलमान खान मुख्य भूमिका में थे. फिल्म में उनके और करण के बीच भी कई किसिंग सीन फिल्माये गये हैं.
यह प्यार, नफरत और धोखे को लेकर बुनी गई कहानी है. संस्पेंस-थ्रिलर पर आधारित इस फिल्म में जरीन और डेजी दोनों एक डिफ्रेंट अवतार में नजर आ रही हैं. इससे पहले दोनों का ऐसा अवतार शायद ही दर्शकों ने देखा होगा. ट्रेलर को दर्शकों ने जबरदस्त रिस्पांस दिया है. इसके रिलीज हुए 24 घंटे भी नहीं हुए थे लेकिन 10 लाख दर्शक इसे देख चुके थे.
करण ने फिल्म ‘अलोन’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. वे छोटे पर्दे का एक जाना-पहचाना नाम है. उन्होंने ‘अलोन’ में बिपाशा बसु के साथ काम किया था. इस फिल्म में भी उन्होंने बिपाशा के साथ कई बोल्ड सीन किये थे लेकिन ‘हेट स्टोरी 3’ में ऐसे सीन्स की भरमार है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










