ePaper

तीनों खान के साथ काम करना चाहते हैं अमित त्रिवेदी

Updated at : 16 Oct 2015 3:24 PM (IST)
विज्ञापन
तीनों खान के साथ काम करना चाहते हैं अमित त्रिवेदी

मुंबई : संगीतकार अमित त्रिवेदी का कहना है कि वह हिन्दी फिल्म जगत के तीनों खान शाहरुख, सलमान और आमिर के साथ एक गीत में काम करना चाहते हैं. अमिताभ बच्चन के टीवी पर आने वाले कार्यक्रम ‘आज की रात है जिन्दगी’ की टाइटिल ट्रैक की धुन तैयार करने वाले ‘शानदार’ के संगीतकार को अगर […]

विज्ञापन

मुंबई : संगीतकार अमित त्रिवेदी का कहना है कि वह हिन्दी फिल्म जगत के तीनों खान शाहरुख, सलमान और आमिर के साथ एक गीत में काम करना चाहते हैं. अमिताभ बच्चन के टीवी पर आने वाले कार्यक्रम ‘आज की रात है जिन्दगी’ की टाइटिल ट्रैक की धुन तैयार करने वाले ‘शानदार’ के संगीतकार को अगर एक ‘अनोखा’ गीत मिलता है तो वह तीनों खान के साथ काम करना चाहेंगे.

त्रिवेदी ने बताया, ‘मैं तीनों खान के साथ काम करना चाहूंगा. कौन नहीं चाहेगा? लेकिन गीत थोडा अनोखा, थोडा अलग होना चाहिए.’ 73 वर्षीय अमिताभ बच्चन ने अपने आने वाले कार्यक्रम में गीत के लिए अपनी आवाज दी है. हाल ही में सलमान खान ने अपने होम प्रोडक्शन की फिल्म ‘हीरो’ में टाइटल गीत गाया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola