ePaper

VIDEO : गूगल ने डूडल बनाकर किया सूफी गायक नुसरत फतेह अली खान को याद

Updated at : 13 Oct 2015 12:05 PM (IST)
विज्ञापन
VIDEO : गूगल ने डूडल बनाकर किया सूफी गायक नुसरत फतेह अली खान को याद

जानेमाने पाकिस्‍तानी सूफी गायक नुसरत फतेह अली खान के 67वें जन्‍मदिन के मौके पर गूगल ने डूडल बनाकर उन्‍हें याद किया है. इस डूउल में नुसरत साहब का एक कार्टून है जिसमें वे अपने ग्रुप के साथ कव्‍वाली गाते नजर आ रहे हैं. इस डूडल पर क्लिक करते ही आप उनके सर्च पेज पर पहुंच […]

विज्ञापन

जानेमाने पाकिस्‍तानी सूफी गायक नुसरत फतेह अली खान के 67वें जन्‍मदिन के मौके पर गूगल ने डूडल बनाकर उन्‍हें याद किया है. इस डूउल में नुसरत साहब का एक कार्टून है जिसमें वे अपने ग्रुप के साथ कव्‍वाली गाते नजर आ रहे हैं. इस डूडल पर क्लिक करते ही आप उनके सर्च पेज पर पहुंच जायेंगे.

16 अगस्‍त 1997 को दिल का दौरा पड़ने से उनका इंतकाल हो गया था. उनका जन्‍म 1948 को फैसलाबाद में हुआ था. नुसरत पाकिस्तान के साथ-साथ हिंदुस्तान में अपनी सुफियाना आवाज का जादू चलाया. उनकी सबसे दिलचस्‍प बात यह थी कि वो बिना रूके 10 घंटे तक लगातार गा सकते थे.

वे केवल 48 वर्ष के थे जब लंदन में उनका निधन हो गया था. उन्‍होंने अपने जीवनकाल में कई अवार्ड अपने नाम किया. आज भी उनकी सूफियाना आवाज लोगों के दिलों में बसी हुई है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola