आदित्य की ''बेफिक्रे'' में लीड रोल प्ले करेंगी वाणी कपूर

फिल्मकार आदित्य चोपड़ा 7 सालों बाद एकबार फिर डायरेक्शन का जिम्मा संभालने जा रहे हैं. उनकी आगामी फिल्म ‘बेफिक्रे’ है जिसमें अभिनेता रणवीर सिंह मुख्य भूमिका निभाते नजर आयेंगे. वहीं फिल्म के लिए फीमेल लीड की तलाश की जा रही थी. अब खबरें आ रही है कि फिल्म में वाणी कपूर मुख्य भूमिका निभा सकती […]
फिल्मकार आदित्य चोपड़ा 7 सालों बाद एकबार फिर डायरेक्शन का जिम्मा संभालने जा रहे हैं. उनकी आगामी फिल्म ‘बेफिक्रे’ है जिसमें अभिनेता रणवीर सिंह मुख्य भूमिका निभाते नजर आयेंगे. वहीं फिल्म के लिए फीमेल लीड की तलाश की जा रही थी. अब खबरें आ रही है कि फिल्म में वाणी कपूर मुख्य भूमिका निभा सकती हैं.
वाणी ने फिल्म ‘शुद्ध देसी रोमांस’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. रणवीर और वाणी इस फिल्म में पहली बार एकदूसरे के आपोजिट दिखाई देंगे. आदित्य ने वर्ष 1995 से फिल्मों का निर्देशन करना शुरू किया था. उन्होंने तीन सुपरहिट फिल्मों ‘मोहब्बतें’, ‘रब ने बना दी जोड़ी’ और ‘दिलवाले दुल्हानियां ले जायेंगे’ का निर्देशन किया है.
यशराज फिल्मस् ने हाल ही में अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट किया था जिसमें रणवीर अपने बीते पलों को याद करते नजर आ रहे हैं और अब वाणी कपूर को वीडियो अपलोड किया गया है. उन्होंने कहा जब आदित्य ने उन्हें इस फिल्म में लीड रोल प्ले करने की बात कही तो वे अपनी भावनाओं पर कंट्रोल नहीं कर पाई.
नई फिल्म का नाम ‘बेफ्रिके’ रखा गया है. इस खबर का खुलासा आदित्य और उनके दिवंगत पिता के बीच एक भावुक और काल्पनिक बातचीत के जरिए किया गया है. इसमें आदित्य चोपडा कहते हैं कि ‘बेफ्रिके’ उनकी अब तक की ज्यादा जोखिम भरी और युवा फिल्म होगी.
The verdict is out! #Befikre http://t.co/OYk0TEAdvk
— Yash Raj Films (@yrf) October 12, 2015
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




