सुपरस्टार रजनीकांत से मिलकर बेहद खुश हैं आलिया

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट का कहना है कि इंडियन सुपर लीग समारोह के दौरान चेन्नई में पहली बार सुपरस्टार रजनीकांत से मिलकर वे बेहद खुश हुई. आलिया ने बताया, ‘यह पहली दफा था जब मैं उनसे मिल रही थी. मैं बिल्कुल अभिभूत थी, मैं बहुत उत्साहित थी. यह एक बेहतरीन मुलाकात थी.’ उन्होंने […]
मुंबई : बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट का कहना है कि इंडियन सुपर लीग समारोह के दौरान चेन्नई में पहली बार सुपरस्टार रजनीकांत से मिलकर वे बेहद खुश हुई. आलिया ने बताया, ‘यह पहली दफा था जब मैं उनसे मिल रही थी. मैं बिल्कुल अभिभूत थी, मैं बहुत उत्साहित थी. यह एक बेहतरीन मुलाकात थी.’
उन्होंने कहा, ‘वे बेहद गर्मजोशी से मिले. वे एक जमीन से जुडे सितारे हैं. मैं उनसे मंच पर मिल रही थी और सभी लोग बहुत उत्साहित थे.’ जब उनसे पूछा गया कि क्या वे रजनीकांत के साथ किसी फिल्म में काम करेंगी तो उन्होंने कहा कि यह किरदार पर निर्भर करता है. वह उनकी बेटी का किरदार अदा कर सकती हैं.
इस अवसर पर मौजूद अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या राय से भी आलिया ने मुलाकात की. आलिया जल्द ही फिल्म ‘शानदार’ में नजर आनेवाली हैं. इस फिल्म में उनके आपोजिट शाहिद कपूर दिखाई देंगे. इस फिल्म में के अलावा आलिया, शाहिद के साथ ही फिल्म ‘उड़ता पंजाब’ में दिखाई देंगी. फिल्म में करीना कपूर भी मुख्य भूमिका में होंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




