‘टूरिज्म न्यूजीलैंड'' के भारतीय दूत बने सिद्धार्थ मल्होत्रा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Oct 2015 4:22 PM
मुंबई : हिन्दी फिल्मों के अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा को ‘टूरिज्म न्यूजीलैंड’ का भारतीय दूत नियुक्त किया गया है. ‘ब्रदर्स’ के 30 वर्षीय अभिनेता ‘टूरिज्म न्यूजीलैंड’ के पहले भारतीय दूत होंगे। सिद्धार्थ को अब न्यूजीलैंड की यात्रा का इंतजार है जहां वह इसकी खूबसूरती के दर्शन करेंगे. सिद्धार्थ ने अपने बयान में कहा है, ‘मैने अपने […]
मुंबई : हिन्दी फिल्मों के अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा को ‘टूरिज्म न्यूजीलैंड’ का भारतीय दूत नियुक्त किया गया है. ‘ब्रदर्स’ के 30 वर्षीय अभिनेता ‘टूरिज्म न्यूजीलैंड’ के पहले भारतीय दूत होंगे। सिद्धार्थ को अब न्यूजीलैंड की यात्रा का इंतजार है जहां वह इसकी खूबसूरती के दर्शन करेंगे.
सिद्धार्थ ने अपने बयान में कहा है, ‘मैने अपने दोस्तों से इस तरह की कई गतिविधियों के बारे में सुना है जो न्यूजीलैंड में होती हैं और इस दौरे को लेकर मैं काफी उत्साहित हूं. मैं एक घुमक्कड व्यक्ति हूं और न्यूजीलैंड के पास मेरे लिए काफी कुछ है.’ सिद्धार्थ ने वर्ष 2012 में करण जौहर की फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था.
उन्होंने कहा , ‘मैं स्काईडाईव, स्काईवॉक और गोताखोरी जैसे कुछ साहसिक कार्यों के लिए कमर कस रहा हूं और वहां के खूबसूरत वन्य जीवों के संग वक्त गुजारने की कल्पना से ही मैं खुशी से उछल रहा हूं. मुझसे इंतजार नहीं हो रहा है. मैंने भोजन और शराब, माओरी संस्कृति और अन्य अनूठे अनुभव के बारे में काफी कुछ सुना है.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










