ePaper

सलमान के पिता सलीम खान का हुआ ऑपरेशन

Updated at : 06 Oct 2015 5:02 PM (IST)
विज्ञापन
सलमान के पिता सलीम खान का हुआ ऑपरेशन

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के पिता मशहूर लेखक सलीम खान का बांद्रा के एक अस्पताल में हर्निया का ऑपरेशन किया गया है. सलीम बांद्रा स्थित लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं. 79 वर्षीय सलीम बॉलीवुड अभिनेताओं सोहेल और अरबाज खान के पिता हैं. एक पारिवारिक मित्र ने बताया, ‘उनका (सलीम का) हर्निया का ऑपरेशन […]

विज्ञापन

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के पिता मशहूर लेखक सलीम खान का बांद्रा के एक अस्पताल में हर्निया का ऑपरेशन किया गया है. सलीम बांद्रा स्थित लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं. 79 वर्षीय सलीम बॉलीवुड अभिनेताओं सोहेल और अरबाज खान के पिता हैं.

एक पारिवारिक मित्र ने बताया, ‘उनका (सलीम का) हर्निया का ऑपरेशन हुआ है. चिंता की कोई बात नहीं है.’ शानदार पटकथा लेखन करने वाली सलीम-जावेद की जोडी का हिस्सा रहे सलीम ने ‘हाथी मेरे साथी’, ‘जंजीर’, ‘शोले’, ‘दीवार’, ‘त्रिशूल’, ‘मि.इंडिया’ जैसी कई यादगार फिल्में लिखी हैं.

सलीम की दो पत्नियां हैं- सुशीला चरक (सलमा खान) और अभिनेत्री हेलन.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola