VIDEO : दर्शकों को सलमान ने दिया ''प्रेम रतन धन...'', पोस्टर रिलीज

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की आगामी फिल्म ‘प्रेम रतन धन पायो’ का दूसरा पोस्टर रिलीज हो गया है. इस पोस्टर में सलमान और अभिनेत्री सोनम कपूर नजर आ रहे हैं. फिल्म एक रोमांटिक फिल्म होगी. सलमान ने भी फिल्म का पोस्टर अपने ट्विटर हैंडल पर अपने फैंस के लिए शेयर किया है. सूरज बड़जात्या के […]
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की आगामी फिल्म ‘प्रेम रतन धन पायो’ का दूसरा पोस्टर रिलीज हो गया है. इस पोस्टर में सलमान और अभिनेत्री सोनम कपूर नजर आ रहे हैं. फिल्म एक रोमांटिक फिल्म होगी. सलमान ने भी फिल्म का पोस्टर अपने ट्विटर हैंडल पर अपने फैंस के लिए शेयर किया है. सूरज बड़जात्या के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में सलमान डबल रोल में दिखाई देंगे.
प्रेम रतन धन पायो पोस्टेड #PremRatanDhanPayo @prdp @rajshri pic.twitter.com/tQswckSEsf
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) September 30, 2015
सलमान ने पोस्टर को हिंदी, इंग्लिश और उर्दू भाषाओं में भी जारी किया है. इस पोस्टर को देखकर आपको फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ का गाना ‘चांद छुपा बादल…’ में की याद आ सकती है. इस गाने को सलमान और ऐश्वर्या पर फिल्माया गया था. फिल्म का ट्रेलर 1 अक्टूबर को रिलीज होगा. फिल्म 12 अक्टूबर को रिलीज हो रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




