ePaper

VIDEO : तमिल स्‍टार विजय के घर इनकम टैक्‍स का छापा

Updated at : 30 Sep 2015 1:14 PM (IST)
विज्ञापन
VIDEO : तमिल स्‍टार विजय के घर इनकम टैक्‍स का छापा

तमिल के जानेमाने अभिनेता विजय और फिल्‍म ‘पुली’ के निर्देशक के घर बुधवार को इनकम टैक्‍स वालों ने छापा मारा है. फिल्‍म का निर्देशन चिंबू देवान ने किया है. वहीं फिल्‍म को शिबू थामींस और पीटी शेल्वाकुमार ने प्रोड्यूस किया है. टैक्‍स चोरी के आरोप में यह छापेमारी की गई है. अभिनेता विजय के अलावा […]

विज्ञापन

तमिल के जानेमाने अभिनेता विजय और फिल्‍म ‘पुली’ के निर्देशक के घर बुधवार को इनकम टैक्‍स वालों ने छापा मारा है. फिल्‍म का निर्देशन चिंबू देवान ने किया है. वहीं फिल्‍म को शिबू थामींस और पीटी शेल्वाकुमार ने प्रोड्यूस किया है. टैक्‍स चोरी के आरोप में यह छापेमारी की गई है.

अभिनेता विजय के अलावा अभिनेत्री नयनतारा के घर पर भी छापेमारी की गई है. सूत्रों के अनुसार फिल्‍म से जुडे लोगों के 25 ठिकानों पर भी छापेमारी की गई.

सूत्रों के हवाले से खबर है कि,’ फिल्‍म ‘पुली’ के किये गये निवेशों को सही तरीके से हिसाब नहीं दिया गया है. जिस कारण यह छापेमारी की गई है.’ आपको बता दें इस फिल्‍म को विजय की सबसे महंगी फिल्‍म बताई जा रही है. इस फिल्‍म में अभिनेत्री श्रीदेवी भी मुख्‍य भूमिका में हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola