क्यों रिश्तों को सार्वजनिक नहीं करना चाहती सोनम कपूर

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर अपने बिंदास अंदाज के लिए जानी जाती हैं. लेकिन वे अपने पर्सनल रिश्ते के बारे में कोई बात नहीं करना चाहती. उनका मानना है कि यह काम से दूर ले जाता है. सोनम इनदिनों अपनी आगामी फिल्म ‘प्रेम रतन धन पायो’ की शूटिंग को लेकर खासा व्यस्त हैं. फिल्म में उनके […]
बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर अपने बिंदास अंदाज के लिए जानी जाती हैं. लेकिन वे अपने पर्सनल रिश्ते के बारे में कोई बात नहीं करना चाहती. उनका मानना है कि यह काम से दूर ले जाता है. सोनम इनदिनों अपनी आगामी फिल्म ‘प्रेम रतन धन पायो’ की शूटिंग को लेकर खासा व्यस्त हैं. फिल्म में उनके आपोजिट सलमान खान मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे.
सोनम का कहना है कि,’ मैं मीडिया में अपने पर्सनल लाइफ को लेकर कोई खुलासा नहीं करना चाहती हूं. मेरा मानना है कि यह हमें काम से भटकाता है. मैं अपने रिश्तों के बारे कभी कोई बात नहीं करना चाहती, यह सही नहीं है.’ सोनम सलमान के साथ काम करने को लेकर खासा उत्साहित हैं. सलमान फिल्म में डबल रोल में नजर आयेंगे.
सोनम को कई बार खुलकर बोलने के कारण आलोचनाओं का सामना करना पड़ा है. इससे पहले सोनम फिल्म ‘खूबसूरत’ में अभिनेता फवाद खान के साथ नजर आई थी. हाल में वे फिल्म ‘आशिकी’ के गाने ‘धीरे धीरे’ से खासा सुर्खियों में थी. इस गाने को रितिक रोशन और सोनम के बीच फिल्माया गया था. इस गाने को हनी सिंह ने गाया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




