ePaper

रणवीर-दीपिका ने जारी किया ‘बाजीराव मस्तानी'' का पहला गाना ‘गजानन''

Updated at : 16 Sep 2015 9:32 AM (IST)
विज्ञापन
रणवीर-दीपिका ने जारी किया ‘बाजीराव मस्तानी'' का पहला गाना ‘गजानन''

पुणे : बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने भारी धूमधाम के बीच अपनी आगामी फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ का पहला गाना ‘गजानन’ जारी किया. पीरियड ड्रामा फिल्म के व्यापक स्तर को ध्यान में रखते हुए भीड द्वारा मानव श्रृंखला में बनाए गए भगवान गणेश के प्रतिरुप के साथ आरती की गयी. देश भर […]

विज्ञापन

पुणे : बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने भारी धूमधाम के बीच अपनी आगामी फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ का पहला गाना ‘गजानन’ जारी किया. पीरियड ड्रामा फिल्म के व्यापक स्तर को ध्यान में रखते हुए भीड द्वारा मानव श्रृंखला में बनाए गए भगवान गणेश के प्रतिरुप के साथ आरती की गयी.

देश भर के 5000 से अधिक छात्रों ने एकसाथ जमा होकर यह प्रतिकृति बनायी. गायक सुखविंदर सिंह ने गाने में आवाज दी है. उन्होंने आरती उतारकर गाने को जारी करने की प्रक्रिया शुरु की. संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी यह फिल्‍म पेशवा बाजीराव और उनकी दूसरी पत्‍नी मस्‍तानी की प्रेमकहानी पर आधारित है.

फिल्म के निर्माता-निदेशक भंसाली ने एक बयान में कहा, ‘मेरे लिए एक फिल्मकार के तौर पर इस फिल्म पर काम करना दूसरी चीजों के साथ एक बेहद आध्यात्मिक सफर रहा है. गजानन आरती प्रेरित करती है.’ फिल्‍म में प्रियंका चोपड़ा भी मुख्‍य भूमिका में हैं, उन्‍होंने इस फिल्‍म में बाजीराव की पहली पत्‍नी काशीबाई का किरदार निभाया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola