ePaper

अफवाहें कोई बड़ी बात नही : अर्जुन कपूर

Updated at : 15 Sep 2015 4:18 PM (IST)
विज्ञापन
अफवाहें कोई बड़ी बात नही : अर्जुन कपूर

नयी दिल्ली : बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर का लगातार उनके साथी कलाकारों के साथ नाम जोडा जाता रहा है लेकिन वह बताते हैं कि उनके व्यक्तिगत जीवन की अफवाहें उन्हें परेशान नही करती. अर्जुन का संबंध आलिया भट्ट, सोनाक्षी सिन्हा और हाल में जैकलीन फर्नाडिज से बताया जाता रहा है. अर्जुन ने बताया, ‘ संबंधों […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर का लगातार उनके साथी कलाकारों के साथ नाम जोडा जाता रहा है लेकिन वह बताते हैं कि उनके व्यक्तिगत जीवन की अफवाहें उन्हें परेशान नही करती. अर्जुन का संबंध आलिया भट्ट, सोनाक्षी सिन्हा और हाल में जैकलीन फर्नाडिज से बताया जाता रहा है.

अर्जुन ने बताया, ‘ संबंधों की अफवाहें मुझे परेशान नही करती.’ उन्होंने बताया, ‘मैं समझता हूं कि यह उद्योग अफवाहों से भरा है जो आपके पेशेवर या निजी जीवन या फिर आप जो फिल्म कर रहे हैं, के माध्यम से आता है. यह कोई बडी बात नही है जैसा कि लोग सोचते हैं. हमलोग वास्तव में इसपर बहुत ध्यान नही देते.’

अर्जुन जल्‍द ही आर बाल्‍की की आगामी फिल्‍म ‘की एंड का’ में नजर आयेंगे. फिल्‍म में अर्जुन के आपोजिट करीना कपूर मुख्‍य भूमिका में होंगी. अर्जुन ने इंडस्‍ट्री में कई हिट फिल्‍में दी है. अर्जुन ‘की एंड का’ को लेकर खासा उत्‍साहित हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola