विद्या बालन बोली,'' हां मैं लालची अभिनेत्री हूं इसलिये...''

हैदराबाद : बॉलीवुड अभिनेत्री विद्या बालन को कहना है कि वे लालची हैं. विद्या ‘डर्टी पिक्चर’ और ‘कहानी’ फिल्मों में अपनी भूमिका को लेकर बेहद खुश हैं. इन दोनों फिल्मों के बारे में उनका मानना है कि इन फिल्मों ने बॉलीवुड में सफल महिला केंद्रित फिल्मों को बढावा दिया है. हाल ही में विद्या फिल्म […]
हैदराबाद : बॉलीवुड अभिनेत्री विद्या बालन को कहना है कि वे लालची हैं. विद्या ‘डर्टी पिक्चर’ और ‘कहानी’ फिल्मों में अपनी भूमिका को लेकर बेहद खुश हैं. इन दोनों फिल्मों के बारे में उनका मानना है कि इन फिल्मों ने बॉलीवुड में सफल महिला केंद्रित फिल्मों को बढावा दिया है. हाल ही में विद्या फिल्म ‘हमारी अधूरी कहानी’ में नजर आई थी.
उन्होंने कहा, ‘हां, मैं एक लालची अभिनेत्री हूं… इसलिए मैंने इन जबर्दस्त मौकों को स्वीकार कर लिया और उन फिल्मों (‘डर्टी पिक्चर’ और ‘कहानी’) ने (नायिका केंद्रित भूमिका वाली फिल्मों) के लिए कामयाब रास्ता बनाया.’ वह हथकरघा के पुनरुद्धार पर फिक्की महिला संगठन द्वारा आयोजित एक समारोह से इतर संवाददाताओं को संबोधित कर रही थीं.
उन्होंने कहा, ‘मुझे इसका (महिला केंद्रित फिल्में अब पैसा कमा रही है) श्रेय लेना पसंद है… जब कोई यह कहता है तो मैं बहुत विनम्र हो जाती हूं. लेकिन मेर ख्याल से सच्चाई यह है कि सिनेमा वास्तविकता दिखाता है और हमारे आसपास की वास्तविकता यह है कि ज्यादातर महिलाएं अपनी शर्तों पर जीवन जी रही हैं.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




