ट्विटर पर छाये शाहरुख खान, प्रशंसकों की संख्या ने 1.5 करोड़ के पार

मुंबई : बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान के ट्विटर पर प्रशंसकों की संख्या ने 1.5 करोड का जादुई आकंडा छू लिया है. महानायक बिग बी के बाद बादशाह खान के ट्विटर पर सबसे ज्यादा प्रशंसक हैं. ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ अभिनेता प्रशंसकों के मामले में बच्चन से 17 लाख पीछे हैं. शाहरुख ने इस खास मौके पर […]
मुंबई : बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान के ट्विटर पर प्रशंसकों की संख्या ने 1.5 करोड का जादुई आकंडा छू लिया है. महानायक बिग बी के बाद बादशाह खान के ट्विटर पर सबसे ज्यादा प्रशंसक हैं. ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ अभिनेता प्रशंसकों के मामले में बच्चन से 17 लाख पीछे हैं.
शाहरुख ने इस खास मौके पर अपने प्रशंसकों का ट्विटर पर शुक्रिया अदा किया. अभिनेता ने ट्वीट किया, ‘मुझे फॉलो करने के लिए आप सभी का शुक्रिया…यह जादुई आकडा छूने के लिए नहीं बल्कि इस आश्वासन के लिए की आप मुश्किल के समय में भी मेरे साथ होंगे.’
Thx all for following me, not cos I can lead the way but for the reassurance that u all r there in case I lose mine pic.twitter.com/GEo7o6TjFx
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) September 2, 2015
शाहरुख के समकालीन अभिनेता आमिर खान के ट्विटर पर 14.4 और सलमान खान के 13.7 प्रशंसक हैं. हरुख अपनी शूटिंग की तस्वीरों से लेकर अपनी निजी जिंदगी से जुडे सभी पलों को ट्विटर पर अपने प्रशंसकों के साथ साझा करते हैं. शाहरुख की ‘दिलवाले’, ‘रईस’ और ‘फैन’ जल्द ही बडे पर्दे पर नजर आएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










