”धीरे-धीरे” को प्यार का इजहार मानते हैं रितिक रोशन

मुंबई : बॉलीवुड फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत के साथ अपने संबंधों को लेकर चर्चा के बीच फिल्म अभिनेता रितिक रोशन ने कहा कि वह अभी भी अकेले हैं. 90 के दशक में आयी ‘आशिकी’ फिल्म की गीत ‘धीरे-धीरे’ की नई धुन पर यो यो हनी सिंह के गाये गीत को जारी करते हुये उन्होंने यह […]
मुंबई : बॉलीवुड फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत के साथ अपने संबंधों को लेकर चर्चा के बीच फिल्म अभिनेता रितिक रोशन ने कहा कि वह अभी भी अकेले हैं. 90 के दशक में आयी ‘आशिकी’ फिल्म की गीत ‘धीरे-धीरे’ की नई धुन पर यो यो हनी सिंह के गाये गीत को जारी करते हुये उन्होंने यह बात कही.
जब रितिक से यह पूछा गया कि कंगना के साथ बढती निकटता संबंधी अफवाह पर वह क्या कहना चाहेंगे तो उन्होंने कहा, ‘ओ माई गॉड… मैं इस बारे में क्या कह सकता हूं?’ जब उनसे पूछा गया कि वह यह गीत किसे समर्पित करना चाहते हैं तो अभिनेता ने कहा,’ इस समय, मेरे जीवन में कोई भी व्यक्ति नहीं है जिसे मैं यह गीत समर्पित कर सकूं. हम सभी यह गीत उनके (टी-सीरिज प्रमुख भूषण कुमार के) पिता को समर्पित कर रहे हैं.’
नये गीत के वीडियो में रितिक और सोनम कपूर नजर आ रहें हैं जिसका निर्देशन अहमद खान ने किया है. ‘धूम 2’ के अभिनेता का मानना है कि इस गीत में प्यार का इजहार है. रितिक जल्द ही आगामी फिल्म ‘मोहनजोदड़ो’ में नजर आयेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










