वीडियो में देखें कैसे सूटिंग के दौरान बाल-बाल बचे अक्षय कुमार
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

मुंबई :बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘सिंह इज ब्लिंग’ की शूटिंग में व्यस्त हैं.फिल्म की शूटिंग के दौरान सेट पर एक हादसा हो गया जिसमें अक्षय कुमार आग की चपेट में आ गए. एक गाने की शूटिंग के दौरानअभिनेता अक्षय कुमार के शर्ट में आग लग गयी. लेकिन मौके पर […]
विज्ञापन
मुंबई :बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘सिंह इज ब्लिंग’ की शूटिंग में व्यस्त हैं.फिल्म की शूटिंग के दौरान सेट पर एक हादसा हो गया जिसमें अक्षय कुमार आग की चपेट में आ गए. एक गाने की शूटिंग के दौरानअभिनेता अक्षय कुमार के शर्ट में आग लग गयी. लेकिन मौके पर मौजूद सेट के लोगों ने तुरंत आग पर काबू पा लिया.जिससे अक्षय बाल-बाल बच गये. इस घटना से सेट में अफरा-तफरी मच गयी. फिल्म की शूटिंग पंजाब में चल रही है.
गौरतलब है कि अक्षय कुमार एक गाने के शूटिंग में आग के गोले से पार होने का दृश्य था . इस दृश्य के दौरान अक्षय कुमार के शर्ट में आग लग गयी. फिल्म इंडस्ट्री में अक्षय कुमार ऐसे शख्स के रूप में जाने जाते हैं जो स्टंट दृश्य खुद करते है. अक्षय कुमार को मार्शल आर्टस भी आती है. ऐसे में उनकी पहचान एक एक्शन हीरो के रूप में है.अक्षय कुमार इन दिनों सिंह इज ब्लिंग की शूटिंग कर रहे हैं
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










