ePaper

जानें, आखिर सलमान खान से क्‍यों डरी प्रीति जिंटा

Updated at : 24 Aug 2015 1:32 PM (IST)
विज्ञापन
जानें, आखिर सलमान खान से क्‍यों डरी प्रीति जिंटा

मुंबई : बॉलीवुड फिल्म अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने खुलासा किया है कि वह सलमान खान के साथ काम करने से पहले उनसे डरी हुयी थीं. सलमान की करीबी मित्र प्रीति ने अपने 17 साल लंबे कैरियर के दौरान उनके साथ पांच फिल्मों में काम किया है. प्रीति ने कहा है कि वह एक शर्मीले इंसान […]

विज्ञापन

मुंबई : बॉलीवुड फिल्म अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने खुलासा किया है कि वह सलमान खान के साथ काम करने से पहले उनसे डरी हुयी थीं. सलमान की करीबी मित्र प्रीति ने अपने 17 साल लंबे कैरियर के दौरान उनके साथ पांच फिल्मों में काम किया है. प्रीति ने कहा है कि वह एक शर्मीले इंसान हैं.

प्रीति का कहना है कि, ‘वह पहले अभिनेता थे जिनके साथ काम करने से पहले मैं डरी हुई थी. मुझे नहीं मालूम कि ऐसा क्यों था लेकिन ऐसा था….’ हिन्दी फिल्म जगत में 17 साल बिताने पर प्रशंसकों के साथ सवाल जवाब के एक सत्र के दौरान प्रीति ने ट्वीट किया, ‘जब चोरी चोरी चुपके चुपकेह्ण फिल्म में सलमान मेरे संवाद सुनकर शर्मा जाते थे तो मुझे उन्हें देखना अच्छा लगता था. वह वास्तव में थोडे शर्मीले हैं.’

प्रीति ने यह भी बताया है कि उनके और ‘चोरी चोरी चुपके चुपके’ की उनकी सह अभिनेत्री रानी मुखर्जी के साथ भी उनका अच्छा रिश्ता था. रानी मुखर्जी और प्रीति ने ‘हर दिल जो प्यार करेगा’, ‘वीर जारा’, और ‘कभी अलविदा ना कहना’ फिल्मों में भी एक साथ काम किया है.

प्रीति जिंटा आने वाली फिल्म ‘भैय्याजी सुपरहिट’ में सन्नी देओल के साथ नजर आने वाली हैं जिन्हें वह वास्तविक जीवन में अपना बडा भाई मानती हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola