ePaper

''वेलकम बैक'' का गाना लॉन्‍च, अनिल कपूर और जॉन अब्राहम ने किया डांस

Updated at : 10 Aug 2015 10:03 AM (IST)
विज्ञापन
''वेलकम बैक'' का गाना लॉन्‍च, अनिल कपूर और जॉन अब्राहम ने किया डांस

मुंबई : बॉलीवुड की आने वाली कॉमेडी फिल्म ‘वेलकम बैक’ का टाइटल ट्रैक लांच करते हुए अनिल कपूर, नाना पाटेकर और जॉन अब्राहम यहां डांस करते नजर आए. ट्रैक की लांचिग के मौके पर जैसे ही मिका सिंह ने गाना गाया, तीनों अभिनेता डांस करने लगे. इससे पहले खबर थी कि अनिल कपूर इस गाने […]

विज्ञापन

मुंबई : बॉलीवुड की आने वाली कॉमेडी फिल्म ‘वेलकम बैक’ का टाइटल ट्रैक लांच करते हुए अनिल कपूर, नाना पाटेकर और जॉन अब्राहम यहां डांस करते नजर आए. ट्रैक की लांचिग के मौके पर जैसे ही मिका सिंह ने गाना गाया, तीनों अभिनेता डांस करने लगे.

इससे पहले खबर थी कि अनिल कपूर इस गाने से खुश नही हैं लेकिन उन्होंने इससे इंकार किया है. अनिल ने कहा,’ किसने बताया कि मुझे यह गाना पसंद नही है.’ फिल्‍म के पिछले संस्‍करण ने दर्शकों को खूब हंसाया था. इस बार भी ऐसा ही कुछ फिल्‍म में देखने को मिलेगा.

फिल्‍म में अक्षय कुमार की जगह जॉन अब्राहम ने ले ली है और कुछ न्‍यू कमर्स भी इस फिल्‍म में नजर आयेंगे. वहीं अनिल कपूर एकबार फिर मजनू भाई बनकर दर्शकों को हंसाते नजर आयेंगे. फिल्‍म का ट्रेलर लॉन्‍च हो चुका है जिसे दर्शकों ने खासा पसंद भी किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola