कादर खान की वापसी पर अमिताभ ने किया स्वागत, देखें वीडियो

मुंबई : बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता कादर खान लंबे अंतराल के बाद एक बार फिर बडे पर्दे पर लौट रहे हैं. मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी. अमिताभ बच्चन ने कादर के लौटने का स्वागत किया. उन्होंने लिखा, ‘ कादर खान..महान सहयोगी, लेखक, मेरी कई सफल फिल्मों में सहायक..लंबे अंतराल के बाद […]
मुंबई : बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता कादर खान लंबे अंतराल के बाद एक बार फिर बडे पर्दे पर लौट रहे हैं. मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी. अमिताभ बच्चन ने कादर के लौटने का स्वागत किया.
उन्होंने लिखा, ‘ कादर खान..महान सहयोगी, लेखक, मेरी कई सफल फिल्मों में सहायक..लंबे अंतराल के बाद फिल्म में वापस लौट रहे हैं..स्वागत है.’ हालांकि बिग बी ने उस फिल्म का नाम नही बताया जिससे उनकी वापसी हो रही है.
T 1957 – Kadar Khan .. great colleague, writer, contributor to many of my successful films .. returns to film after a long hiatus ! Welcome
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) August 9, 2015
कादर खान ने अभी तक अपनी एक्टिंग से दर्शकों को खूब हंसाया है. साथ ही कई गंभीर रोल निभाकर भी दर्शकों को हैरान किया है. कादर खान और गोविंदा की जोड़ी को दर्शकों ने खासा पसंद किया है. अब देखना दिलचस्प होगा कि कादर खान कौन सी फिल्म से वापसी करते हैं.
वहीं बिग बी अपनी आगामी फिल्म ‘वजीर’ को लेकर खासा व्यस्त हैं. राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में फरहान अखतर और जॉन अब्राहम भी मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे. इस फिल्म में अमिताभ ने एक विकलांग व्यक्ति का किरदार निभाया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










