ePaper

''जब तक मैं जिंदा हूं मैं चाहती हूं मोदी जी प्रधानमंत्री बने रहें'' : राखी

Updated at : 07 Aug 2015 3:05 PM (IST)
विज्ञापन
''जब तक मैं जिंदा हूं मैं चाहती हूं मोदी जी प्रधानमंत्री बने रहें'' : राखी

अपने बड़बोलेपन के कारण हमेशा सुर्खियों में रहनेवाली अभिनेत्री राखी सावंत एकबार फिर चर्चे में हैं. उन्‍होंने पोर्न वेबसाइटों पर प्रतिबंध लगाने के सरकार के फैसले का समर्थन किया है लेकिन साथ ही साथ उन्‍होंने अभिनेत्री सनी लियोन पर भी बैन लगाने की मांग की है. उनका कहना है कि ऐसा कदम बढ़ाने के लिए […]

विज्ञापन

अपने बड़बोलेपन के कारण हमेशा सुर्खियों में रहनेवाली अभिनेत्री राखी सावंत एकबार फिर चर्चे में हैं. उन्‍होंने पोर्न वेबसाइटों पर प्रतिबंध लगाने के सरकार के फैसले का समर्थन किया है लेकिन साथ ही साथ उन्‍होंने अभिनेत्री सनी लियोन पर भी बैन लगाने की मांग की है. उनका कहना है कि ऐसा कदम बढ़ाने के लिए वे प्रधानमंत्री मोदी की शुक्रगुजार है.

राखी ने कहा,’ जो काम कई प्रधानमंत्री नहीं कर पाये वो काम मोदी जी ने कर दिखाया. बच्‍चों को छोटी उम्र में मोबाइल व लैपटॉप दे दिये जाते हैं जिससे वे बिगड़ रहे हैं. भारत में पोर्न के साथ-साथ सनी लियोन पर भी बैन लगा देना चाहिये. उसे भी इस देश से घसीट कर बाहर निकाल देना चाहिये. सनी की वजह से अभिनेत्रि‍यों को फिल्‍मों में एक्‍सपोज क‍रना पड़ रहा है.’

वहीं राखी ने आगे कहा,’ जब तक मैं जिंदा हूं मैं चाहती हूं मोदी जी प्रधानमंत्री बने रहें. मोदी जी ने जो किया वो आज तक किसी प्रधानमंत्री ने नहीं किया.’ वहीं कई ऐसे भी कलाकार हैं जिन्‍होंने पोर्न बैन को लेकर कड़ा विरोध जताया है. फिल्‍मकार रामगोपाल वर्मा, कंगना रनाउत, इमरान खान, निखिल आडवाणी और सनी लियोन ने पोर्न बैन के खिलाफ आवाज उठाई है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola