फवाद खान से कोई प्रतिस्पर्धा नहीं : इमरान अब्बास
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Aug 2015 9:44 AM
नयी दिल्ली : पाकिस्तानी अभिनेता इमरान अब्बास का कहना है कि उसकी अपने हमवतन अभिनेता फवाद खान के साथ कोई प्रतिस्पर्धा नहीं है. इमरान ने मुजफ्फर अली की आने वाली फिल्म ‘जांनिसार’ में अभिनय किया है. अभिनेता ने कहा कि वह फवाद के अभिनय के अंदाज के मुरीद हैं. फवाद ने फिल्म ‘खूबसूरत’ से बॉलीवुड […]
नयी दिल्ली : पाकिस्तानी अभिनेता इमरान अब्बास का कहना है कि उसकी अपने हमवतन अभिनेता फवाद खान के साथ कोई प्रतिस्पर्धा नहीं है. इमरान ने मुजफ्फर अली की आने वाली फिल्म ‘जांनिसार’ में अभिनय किया है.
अभिनेता ने कहा कि वह फवाद के अभिनय के अंदाज के मुरीद हैं. फवाद ने फिल्म ‘खूबसूरत’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. फिल्म में सोनम कपूर उनके आपोजिट नजर आई थी. फिल्म ने कुल मिलाकर बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी. वे जल्द ही फिल्म ‘कपूर एंड संस’ में नजर आनेवाले हैं.
बिपाशा बसु के साथ फिल्म ‘क्रीयेचर 3डी’ से हिंदी फिल्म नगरी में प्रवेश करने वाले इमरान अपनी फिल्म के संगीत के लांच के मौके पर राजधानी आये थे. इमरान ने कहा कि वह पहले भी फवाद के साथ काम कर चुके है. और उस समय भी दोनो के बीच कोई प्रतिद्वंद्विता नहीं थी.
इमरान ने कहा,’ हमने पाकिस्तान में एक शो में एक साथ काम किया है. अगर दोनो के बीच तुलना या प्रतिस्पर्धा जैसी कोई बात होती तो मैं वह शो कभी नहीं करता.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










