''दृश्यम'' की कामयाबी से खुश हैं अजय देवगन

निर्देशक निशिकांत कामत की हालिया रिलीज फिल्म ‘दृश्यम’ ने बॉक्स ऑफिस पर 4 दिनों में लगभग 34.08 करोड़ की कमाई कर ली है. फिल्म में अजय देवगन. श्रिया सरन और तब्बू ने मुख्य भूमिका निभाई है. फिल्म की सफलता को देखकर अजय बेहद खुश हैं. ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्विटर पर फिल्म की कमाई […]
निर्देशक निशिकांत कामत की हालिया रिलीज फिल्म ‘दृश्यम’ ने बॉक्स ऑफिस पर 4 दिनों में लगभग 34.08 करोड़ की कमाई कर ली है. फिल्म में अजय देवगन. श्रिया सरन और तब्बू ने मुख्य भूमिका निभाई है. फिल्म की सफलता को देखकर अजय बेहद खुश हैं.
ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्विटर पर फिल्म की कमाई के बारे में बताया. फिल्म की कमाई को देखकर इस बात का अंदाजा लगाया जा रहा है कि फिल्म आगे भी अच्छी कमाई करेगी. फिलहाल इस फिल्म के अलावा सिनेमाघरों में ‘बाहुबली’ और ‘बजरंगी भाईजान’ लगी हुई है.
#Drishyam remained ROCK-STEADY on Monday. Weekend [incl paid previews on Thu] 30.03 cr, Mon 4.05 cr. Total: ₹ 34.08 cr. India biz.
— taran adarsh (@taran_adarsh) August 4, 2015
‘सिंघम’ के अभिनेता का कहना है कि वो दर्शकों के रिस्पांस को देखकर बेहद खुश हैं. फिल्म में उन्होंने एक गंभीर पिता का किरदार निभाया है. वहीं तब्बू एक महिला पुलिस ऑफिसर के किरदार में नजर आई हैं. तब्बू का दमदार लुक भी दर्शकों को पसंद आ रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




